होम भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे,

Alert Star Digital Team Jan 29, 2022 09:39 PM

भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे,

भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे,

भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों के 30 साल पूरे,

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों के मद्देनजर भारत और इजराइल के आपसी संबंधों का महत्व और बढ़ गया है तथा दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के नए लक्ष्य निर्धारित करने का इससे अच्छा अवसर और हो नहीं सकता। भारत और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ के मद्देनजर प्रधानमंत्री ने एक वीडियो संदेश में यह भी उम्मीद जताई कि इजराइल के साथ भारत की दोस्ती आने वाले दशकों में आपसी सहयोग के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लोगों के बीच सदियों से घनिष्ठ नाता रहा है। जैसा कि भारत का मूल स्वभाव रहा है, सैकड़ों वर्षो से हमारा यहूदी समुदाय भारतीय समाज में बिना किसी भेदभाव के एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहा है और पनपा है तथा उसने हमारी विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज जब दुनिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं, भारत इजराइल संबंधों का महत्व और बढ़ गया है। आपसी सहयोग के लिए नए लक्ष्य रखने का इससे अच्छा अवसर और क्या हो सकता है, जब भारत अपनी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ इस वर्ष मना रहा है और इजराइल अगले साल अपनी स्वतंत्रता की 50 वीं वर्षगांठ मनाने वाला है।’’

भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंधों की 30 वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ने विश्वास जताया कि भारत और इजराइल की दोस्ती आने वाले दशकों में आपसी सहयोग के नए कीर्तिमान स्थापित करती रहेगी। ज्ञात हो कि 30 साल पहले आज ही के दिन भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंध पूर्ण रूप से स्थापित हुए थे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज ही के दिन दोनों देशों के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत हुई थी। भले ही अध्याय नया था, लेकिन हमारे दोनों देशों का इतिहास बहुत पुराना है।’’ प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हुआ है, जब अमेरिकी समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर को लेकर भारत की राजनीति गरमाई हुई है। इस खबर के अनुसार, 2017 में भारत और इजराइल के बीच हुए लगभग दो अरब डॉलर के अत्याधुनिक हथियारों एवं खुफिया उपकरणों के सौदे में पेगासस स्पाईवेयर तथा एक मिसाइल प्रणाली की खरीद मुख्य रूप से शामिल थी। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर चौतरफा हमला किया है। कांग्रेस ने सरकार पर संसद और उच्चतम न्यायालय को धोखा देने, लोकतंत्र का अपहरण करने और देशद्रोह में शामिल होने का आरोप लगाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)