होम देवी लक्ष्मी पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद की सफाई, बोले- विरोध करने वाले महिला सम्मान के विरोधी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2023 09:31 PM

देवी लक्ष्मी पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद की सफाई, बोले- विरोध करने वाले महिला सम्मान के विरोधी

देवी लक्ष्मी पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद की सफाई, बोले- विरोध करने वाले महिला सम्मान के विरोधी

देवी लक्ष्मी पर दिए बयान पर स्वामी प्रसाद की सफाई, बोले- विरोध करने वाले महिला सम्मान के विरोधी

देवी लक्ष्मी पर बयान देकर विरोधियों के निशाने पर आए समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब सफाई दी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो लोग भी मेरे बयान की निंदा कर रहे हैं वह मेरा नहीं महिलाओं के सम्मान का विरोध कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद ने भाजपा को भी निशाने पर लिया। कहा कि महिलाओं को सम्मान दिलाने की मेरी अपील पर जिस तरीके से भाजपा विरोध कर रही है, उससे प्रतीत होता है कि भाजपा देश के महिलाओ के सम्मान की घोर विरोधी हैं। भाजपा सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण व नारी वंदन योजना दिखावा व छलावा है। यदि महिलाओं के सम्मान के प्रति भाजपा गंभीर होती तो महिलाओ के सम्मान में दिये गये बयान का विरोध नहीं करती।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने मुख्य रूप से 2 चीजों के बारे में बात की, एक वैज्ञानिक सोच विकसित करने के बारे में और दूसरा महिलाओं को सम्मान देने के बारे में। और जो लोग इसकी निंदा कर रहे हैं वो स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि वो महिलाओं के सम्मान का विरोध कर रहे हैं। भाजपा के लोग सबको दिखाने के लिए नारी सशक्तिकरण योजना 'नारी वंदन योजना' चला रहे हैं और फिर मेरे बयान को विवादास्पद बताकर उसकी निंदा कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनकी महिला सशक्तिकरण योजना महज दिखावा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)