होम बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान टीम की कप्तानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2023 09:09 PM

बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान टीम की कप्तानी

बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान टीम की कप्तानी

बाबर आजम ने छोड़ी पाकिस्तान टीम की कप्तानी

बाबर आजम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी दी है। उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। बाबर ने यह निर्णय वर्ल्ड कप 2023 में टीम के फ्लॉप शो के बाद लिया।

पिछले कुछ दिनों से बाबर को कप्तानी से हटाने की चर्चा हो रही थी लेकिन उन्होंने बुधवार (15 नवंबर) को खुद ही यह बड़ा कदम उठा लिया। बाबर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। बता दें कि पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में 9 मैचों में से सिर्फ चार में जीत हासिल की। पाकिस्तान पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर रहा और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाया।

बाबर ने पोस्ट में लिखा, ''आज, मैं सभी फॉर्मेट से पाकिस्तान के कप्तान के कप्तान का पद छोड़ रहा हूं। यह एक मुश्किल निर्णय है लेकिन मुझे लगता है कि यह ऐसा करने के लिए यह सही समय है। मैं तीनों प्रारूपों में एक खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा। मैं अपने अनुभव और समर्पण के साथ नए कप्तान और टीम का समर्थन करता रहूंगा।'' बाबर ने कहा, "मैं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को हार्दिक धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मुझे यह अहम जिम्मेदारी (कप्तानी) सौंपी थी।''

उन्होंने इसके अलावा कहा, ''मुझे अच्छी तरह वो पल याद है, जब पीसीबी की ओर से 2019 में पाकिस्तान की कप्तानी सौंपने के लिए कॉल आया था। पिछले चार सालों में मैंने मैदान के अंदर और बाहर कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, मैंने पूरे दिल से और पूरी लगन से क्रिकेट जगत में पाकिस्तान के गौरव और सम्मान को बनाए रखने का लक्ष्य रखा। सफेद गेंद फॉर्मेट में नंबर-1 बनना खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम था, लेकिन मैं इस सफर के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहता हूं।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)