होम आधार निर्माण फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक साक्षरता एवं वैज्ञानिक सोच संवर्धन कार्यक्रम सकुशल हुआ सम्पन्न
आधार निर्माण फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक साक्षरता एवं वैज्ञानिक सोच संवर्धन कार्यक्रम सकुशल हुआ सम्पन्न
राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एवं समर्थित तथा आधार निर्माण फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक साक्षरता एवं वैज्ञानिक सोच संवर्धन कार्यक्रम 03/11/2023 से 05/11/2023 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रयागराज के फाफामऊ में स्थित शिवगंगा विद्या मंदिर इण्टरमीडिएट कालेज के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा तीसरे दिन व्याख्यान के साथ पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में फाफामऊ क्षेत्र के अनेक विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इस कार्यक्रम में कुल छः प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद व संभाषण प्रतियोगिता तथा नाट्य मंचन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रत्येक प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में दूसरे दिन पपेट शो(कठपुतली) के माध्यम से स्वच्छता, वृक्षारोपण आदि के विषय में बच्चों को जागरूक किया गया तथा मैजिक शो(जादूगरी) के माध्यम से बच्चों को अंधविश्वास से दूर रहते हुए विज्ञान के चमत्कारों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा की गयी। जिन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किए थे उन्हें प्रसस्ति चिह्न, योग्यता प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र संस्था द्वारा प्रदान किया गया।
वैज्ञानिक साक्षरता एवं वैज्ञानिक सोच संवर्धन कार्यक्रम में शिवगंगा विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज, द्रोण पब्लिक स्कूल, गाजी दीन महादेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदि अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। कार्यक्रम में विज्ञान का दैनिक जीवन में उपयोग विषय पर मुख्य व्याख्यानकर्ता आर.पी. रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. लालजी यादव जी के द्वारा दिया गया। डा. लालजी यादव जी ने कहा कि वर्तमान समय में सरकार एक प्रौद्योगिकी अनुकूल वातावरण को बढ़ावा दे रही है जो विभिन्न तारीकों से नवाचार को समर्थन करती हैं और जिसमें अनुसन्धान और विकास के अनेक अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक, शिक्षाशास्त्र विभाग उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रशान्त कुमार स्टालिन की गरिमामई उपस्थिति रही। इनके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति सम्मानित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोरांव आलोक कुमार पांडेय, आधार निर्माण फाउंडेशन के रीजनल हेड विनोद द्विवेदी व कार्यक्रम के संयोजक वीरेंद्र शुक्ला, आर.पी. रस्तोगी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रवक्ता डा. राजेश त्रिपाठी, शिवगंगा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य आर.पी. पाण्डेय व उपप्रधानाचार्य प्रदीप कुमार तिवारी, जिला पंचायत सदस्य, होलागढ़ रोहित पाण्डेय आदि महानुभावों की उपस्थिति अनवरत रूप से कार्यक्रम में थी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन समारोह में आधार निर्माण फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र शुक्ल ने कहा कि विज्ञान ही जीवन का आधार है। विद्यार्थियों में शुद्ध विज्ञान के रूप में शैक्षिक और कैरियर विकल्प को चुनने में जागरूकता एवं रूचि निर्माण करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। अत: विज्ञान के प्रति बच्चों का जागरूक होना वर्तमान समय में अति आवश्यक है, इसके अलावा तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस मौके आधार निर्माण फाउंडेशन के वालंटियर्स हेड आलोक शुक्ला, विशाल जायसवाल, सुनील त्रिपाठी, आर्यन शुक्ला, अखिलेश मिश्रा, साकेत पांडेय, विनय जायसवाल, राकेश शुक्ला, हर्ष द्विवेदी, मिन्द्रेश प्रजापति तथा राज तिवारी आदि सदस्यगणों के साथ ही साथ फाफामऊ क्षेत्र के अन्य सम्मानित गणमान्य सदस्यगण भी कार्यक्रम में अनवरत रूप से उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।