होम क्या एयरपोर्ट अब मस्जिद बन गया है? खुले में नमाज पर फ्रांस में विवाद, भड़के लोग

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 6, 2023 10:20 PM

क्या एयरपोर्ट अब मस्जिद बन गया है? खुले में नमाज पर फ्रांस में विवाद, भड़के लोग

क्या एयरपोर्ट अब मस्जिद बन गया है? खुले में नमाज पर फ्रांस में विवाद, भड़के लोग

क्या एयरपोर्ट अब मस्जिद बन गया है? खुले में नमाज पर फ्रांस में विवाद, भड़के लोग

फ्रांस के एक एक एयरपोर्ट में नमाज पढ़े जाने को लेकर विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें शेयर हो रही हैं और लोग पूछ रहे हैं कि क्या एयरपोर्ट अब बदलकर मस्जिद बन गया है?

यह मामला सामने आने के बाद फ्रांस सरकार ने कार्रवाई की बात कही है। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने माफी मांगी है। दरअसल फ्रांस में एयरपोर्ट, स्टेशन, स्कूल और बस अड्डे जैसी सार्वजनिक जगहों पर धर्म का प्रदर्शन करना मना है। ऐसे में एयरपोर्ट पर खुले में नमाज पढ़ना नियम का उल्लंघन है। फ्रांस के हवाई अड्डों में सभी धर्मों के लोगों के लिए एक कॉमन स्पेस बनाया गया है, जहां वे प्रार्थना कर सकें।

यह घटना फ्रांस के चार्ल्स डि गॉले एयरपोर्ट के डिपार्चर हॉल की है। कहा जा रहा है कि जॉर्डन की एक फ्लाइट पर सवार होने से पहले दर्जनों यात्रियों ने नमाज पढ़ी थी। सरकार का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि यह घटना दुखद है। खासतौर पर हमास और इजरायल के बीच जारी जंग के दौरान ऐसी तस्वीरें वायरल होने से तनाव भी बढ़ने की आशंका है। फ्रांस के परिवहन मंत्री क्लीमेंट बिउने ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की यह जिम्मेदारी है कि वह नियमों का पालन करें। हम सख्ती से उन्हें लागू करना तय करेंगे।

फ्रांस के सबसे बड़े एयरपोर्ट के टर्मिनल 2B पर नमाज पढ़े जाने का यह वाकया हुआ, जिसमें करीब 30 लोग शामिल थे। इन लोगों ने 10 मिनट तक हवाई अड्डे पर खुले में ही नमाज पढ़ी और फिर फ्लाइट में सवार हुए। एयरपोर्ट के सीईओ ऑगस्टिन डि रामानेट ने लिखा कि यह दुखद घटना है। हम इस पर ऐक्शन लेंगे। उन्होंने कहा कि पूजा के लिए स्थान तय हैं। बॉर्डर पुलिस को बताया गया है कि ऐसी चीजों को रोकें और पूरी निगरानी रखी जाए। फ्रांस में सोशल मीडिया पर नमाज की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोग पूछ रहे हैं कि क्या एयरपोर्ट का दर्जा बदल गया है और उसे मस्जिद में तब्दील कर दिया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)