होम इजरायल में हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा-इस आतंकी हमले से हैरान हूं; कठिन वक्त में हम साथ

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 7, 2023 10:19 PM

इजरायल में हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा-इस आतंकी हमले से हैरान हूं; कठिन वक्त में हम साथ

इजरायल में हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा-इस आतंकी हमले से हैरान हूं; कठिन वक्त में हम साथ

इजरायल में हमले पर पीएम नरेंद्र मोदी का बयान, कहा-इस आतंकी हमले से हैरान हूं; कठिन वक्त में हम साथ

इजरायल में हमास के हमले पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा कि इजरायल में हुए आतंकी हमले से काफी ज्यादा हैरान और दुखी हूं। उन्होंने हमले में मारे गए लोगों और उनके परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पीएम ने कहा कि हमारे विचार और प्रार्थनाएं इस हमले में मारे गए मासूमों और उनके परिवारों के साथ हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में हम इजरायल के साथ खड़े हैं।

गौरतलब है कि गाजा पट्टी में सत्तारूढ़ हमास ने शनिवार तड़के इजराइल पर अभूतपूर्व हमला करते हुए भारी संख्या में रॉकेट दागे। साथ ही कई हमास लड़ाकों ने इजराइली सीमा में घुसपैठ को अंजाम दिया। हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश की जनता से कहा कि हम युद्धरत हैं।

घुसपैठ के छह घंटे बीत जाने के बाद भी हमास चरमपंथियों और इजराइली इलाकों में उनकी सेना से मुठभेड़ जारी है। इजराइल की राष्ट्रीय बचाव सेवा ने शनिवार को कहा कि हमास के हमले में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)