होम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में पुनः विश्व का सबसे बड़ा स्कूल चुना गया सी.एम.एस.

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 6, 2023 07:30 PM

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में पुनः विश्व का सबसे बड़ा स्कूल चुना गया सी.एम.एस.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में पुनः विश्व का सबसे बड़ा स्कूल चुना गया सी.एम.एस.

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में पुनः विश्व का सबसे बड़ा स्कूल चुना गया सी.एम.एस.

लखनऊ, 6 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.), लखनऊ को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में छात्र संख्या के आधार पर एक बार फिर से ‘विश्व के सबसे बड़े विद्यालय’ का गौरव मिला है, जो न सिर्फ लखनऊ के लिए अपितु पूरे प्रदेश व देश के लिए गौरव का विषय है। वर्तमान शैक्षिक सत्र 2023-2024 में सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पसों में सर्वाधिक 61,345 ऑनरोल छात्रों की संख्या के आधार पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाडर्स में स्थान मिला है। सी.एम.एस. को वर्ष 1999 में 22,612 छात्रों की रिकार्ड संख्या के आधार पर पहली बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ‘विश्व के सबसे बड़े स्कूल’ के रूप में दर्ज किया गया था और तब से लेकर अभी तक लगभग 24 वर्षों की अवधि में यह रिकार्ड सी.एम.एस. के नाम ही दर्ज है।

      सिटी मोन्टेसरी स्कूल की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी ने कहा कि इस उपलब्धि का सारा श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्याओं, शिक्षकों, अभिभावकों व छात्रों को जाता है। गाँधी दम्पत्ति ने लखनऊ के सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है,सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने गनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में ‘विश्व का सबसे बड़ा स्कूल’ का गौरव प्राप्त करना निश्चित रूप से पूरे सी.एम.एस. परिवार के लिए और समस्त लखनऊवासियों के लिए प्रसन्नता का विषय है। ज्ञात हो की 64 वर्ष पूर्व वर्ष 1959 में सी.एम.एस. की स्थापना 5 बच्चों व उधार के 300 रूपये के साथ हुई थी, जिसमें आज लगभग 62,000 बच्चे सर्वोत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह डा. जगदीश गाँधी व डा. भारती गाँधी के 64 वर्षों की त्याग, तपस्या व परिश्रम का परिणाम है कि सिटी मोन्टेसरी स्कूल ने गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)