होम वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से न्यूजीलैंड ने लिया बदला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 5, 2023 11:32 PM

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से न्यूजीलैंड ने लिया बदला

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से न्यूजीलैंड ने लिया बदला

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड से न्यूजीलैंड ने लिया बदला

वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप 2023 के आगाज मैच में ही करारी हार का सामना करना पड़ा है। एक तरह से न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड से बदला ले लिया है। दोनों का आमना-सामना वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में हुआ था।

उस मैच में इंग्लैंड की टीम को बाउंड्री काउंट के आधार पर जीत मिली थी और टीम पहली बार विश्व चैंपियन बनी थी। हालांकि, अगले ही वर्ल्ड कप मैच में टीम बुरी तरह से घुटनों पर आ गई।

न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड कप 2023 का आगाज मैच 9 विकेट के अंतर से जीता। इससे भी ज्यादा बड़ी बात ये थी कि इंग्लैंड ने 283 रनों का टारगेट दिया था और कीवी टीम ने इसे 36.2 ओवर में हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से डेवन कॉनवे और रचिन रविंद्र ने शतकीय पारियां खेलीं और मैच एकतरफा कर दिया। भले ही टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर में गिर गया था, लेकिन रचिन और कॉनवे ने कमाल कर दिखाया।

इंग्लैंड की टीम को ये हार याद रहने वाली है, क्योंकि कप्तान जोस बटलर के पास गेंदबाजी में 6 विकल्प थे, लेकिन किसी काम नहीं आए। इनमें तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर थे। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन को ही एक विकेट मिल सका। बाकी के गेंदबाज खाली हाथ लौटे। हैरान करने वाली बात ये रही कि कीवी टीम के स्पिनर इंग्लैंड पर हावी रहे, लेकिन इंग्लैंड के स्पिनर उस तरह की छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सके।

11 बल्लेबाजों ने बनाया दहाई का आंकड़ा

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के हर एक बल्लेबाजों को शुरुआत मिली, लेकिन कोई बड़ी पारी नहीं खेल सका। टीम की तरफ से सिर्फ एक अर्धशतक पूर्व कप्तान जो रूट ने जड़ा। टीम के सभी 11 बल्लेबाज कम से कम से दहाई का आंकड़ा छूने में सफल हुए। कप्तान जोस बटलर 43 और जॉनी बेयरेस्टो ने 33 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से तीन विकेट मैट हेनरी को मिले, जबकि 2-2 विकेट मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को मिले।

इंग्लैंड ने 9 विकेट खोकर 50 ओवर में 282 रन बनाए। इस तरह कीवी टीम को 283 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे न्यूजीलैंड की टीम ने 36.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। विल यंग भले ही खाता नहीं खोल सके, लेकिन डेवन कॉनवे ने 152 और रचिन रविंद्र ने 123 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे थे और डेब्यू वर्ल्ड कप मैच में शतक जड़ने में सफल हुए। रचिन का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहला शतक था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)