होम योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. टीम चैम्पियन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 27, 2023 07:27 PM

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. टीम चैम्पियन

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. टीम चैम्पियन

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. टीम चैम्पियन

लखनऊ, 27 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की छात्र टीम ने डिस्ट्रिक्ट योगासना चैम्पियनशिप में  प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप के अन्तर्गत जहाँ एक ओर सब-जूनियर कैटेगरी में सी.एम.एस. चौक कैम्पस की छात्रा वारिशा ने गोल्ड मेडल जीता तो वहीं दूसरी ओर रिदमिक पेयर सब-जूनियर कैटगरी  का गोल्ड मेडल दिव्यानी एवं मरियम ने अपने नाम किया। इसी प्रकार, आर्टिस्टिक कैटेगरी (सब-जूनियर) का गोल्ड मेडल छवि एवं ध्रुवी ने अपने नाम किया। इसके अलावा, जूनियर कैटगरी में एंजल आनंद ने दो सिल्वर मेडल जबकि सब-जूनियर कैटेगरी में ध्रुवी एवं छवि ने क्रमशः सिल्वर एवं ब्रांज मेडल अर्जित किये। चैम्पियनशिप का आयोजन डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्टस, लखनऊ के तत्वावधान में किया गया। चैम्पियनशिप में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग कौशल व दमखम का प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. चौक कैम्पस के होनहार छात्रों ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर चैम्पियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)