होम भारत ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, 5 विकेट से जीता मुकाबला

समाचारखेल Alert Star Digital Team Sep 22, 2023 11:04 PM

भारत ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, 5 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, 5 विकेट से जीता मुकाबला

भारत ने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को धोया, 5 विकेट से जीता मुकाबला

 भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 276 रन ही बना सकी। इसके जवाब में भारत ने शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल के अर्धशतकों की बदौलत 48.4 ओवर में 5 विकेट पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम जंपा ने दो, पैट कमिंस और सीन एबॉट ने 1-1 विकेट लिया।

277 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 142 रन की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ 77 गेंद में 71 रन बनाकर आउट हुए। वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उन्होंने तीन रन बनाए। इसके बाद शुभमन गिल 74 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 276 रन बनाए हैं। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा डेविड वॉर्नर ने 52 रन बनाए। मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में मिशेल मार्श (4) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। रविंद्र जडेजा ने डेविड वॉर्नर को पवेलियन भेजा। वॉर्नर ने 53 गेंद में 52 रन बनाए। स्टीव स्मिथ 60 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 39 रन बना सके। अश्विन ने उन्हें आउट किया। इसके बाद कैमरन ग्रीन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मार्कस स्टॉयनिस ने 21 गेंद में 29 रन बनाए। जोश इंग्लिस ने 45 गेंद में 45 रन की पारी खेली। मैथ्यू शार्ट 2 रन ही बना सके। पैट कमिंस ने 9 गेंद में 21 रन का योगदान दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)