होम महिला बिल और आयुष्मान कार्ड बनेंगे भाजपा के चुनावी हथियार

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2023 10:36 PM

महिला बिल और आयुष्मान कार्ड बनेंगे भाजपा के चुनावी हथियार

महिला बिल और आयुष्मान कार्ड बनेंगे भाजपा के चुनावी हथियार

महिला बिल और आयुष्मान कार्ड बनेंगे भाजपा के चुनावी हथियार

भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण बिल, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना को हथियार बनाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने शुक्रवार को सीतापुर रोड स्थित वाटिका में हारी हुई पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी, संयोजकों, विस्तारकों संग बैठक की।

उन्होंने अधिकाधिक पात्र लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान और आयुष्मान योजना से जोड़ने को कहा। साथ ही महिला बिल को लेकर भी हर घर तक पहुंच कर महिलाओं से चर्चा की बात कही।

पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना बैठक शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में हुई। बैठक में 2019 में हारी हुई मैनपुरी, श्रावस्ती, लालगंज, अंबेडकरनगर तथा रायबरेली संसदीय सीटों को लेकर चर्चा हुई।

सुनील बंसल ने बैठक में कहा कि हारी सीटें जीतने को बूथ स्तर पर विजय की रणनीति बनाकर काम करना है। प्रत्येक विधानसभा में अधिकाधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड बनाने में लोगों का सहयोग करना है। बूथ स्तर पर युवा, किसान, महिलाओं तथा लाभार्थियों से संपर्क व संवाद स्थापित कर सरकार की योजनाएं तथा नीतियां पहुंचाना है। बूथ स्तर पर माइक्रो मैनेजमेंट तथा टीम वर्क हमें लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करें तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य का निर्धारण हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेंगे: भूपेंद्र

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के लामबंद होने के बावजूद प्रदेश में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों के कार्य, कार्यकर्ताओं का परिश्रम, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से भाजपा प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूर्ण करेगी।

सशक्त बूथ ही जीत का मंत्र: धर्मपाल

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में सशक्त बूथ की संरचना को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि हमारी प्रत्येक कार्ययोजना में सम्पर्क, संवाद, समन्वय तथा सक्रियता से परिणाम भाजपा के अनुकूल होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भव: कार्यक्रम के माध्यम से रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग का काम पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता कर रहे है। बैठक में लोकसभा प्रवास योजना के केन्द्रीय सदस्य आशीष सूद, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। कलस्टर इंचार्ज मुकुट बिहारी वर्मा ने संचालन किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)