होम वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा इशिका को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2023 07:59 PM

वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा इशिका को

वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा इशिका को

वाद-विवाद प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्रा इशिका को

लखनऊ, 20 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-10 की मेधावी छात्रा इशिका सिंह ने अन्तर-विद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय विद्यालय द्वारा किया गया, जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अपने विचार रखते हुए इशिका ने अपने वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी दृष्टिकोण को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, साथ ही साथ विज्ञान की नवीनतम जानकारियों, सामयिक ज्ञान, रचनात्मक सोच व धाराप्रवाह अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रा की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इशिका के उज्जवल भविष्य की कामना की।सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। इन्ही प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर अपने मेधात्व का परचम लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)