होम स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल के साथ कुल 20 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 14, 2023 07:35 PM

स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल के साथ कुल 20 पदक जीते

स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल के साथ कुल 20 पदक जीते

स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 9 गोल्ड मेडल के साथ कुल 20 पदक जीते

लखनऊ, 14 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, जॉपलिंग रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने 17वीं स्टेट ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में 9 गोल्ड मेडल, 6 सिल्वर मेडल एवं 5 ब्रंाज मेडल समेत कुल 20 मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है।चैम्पियनशिप का आयोजन चौक स्टेडियम के लालजी टंडन हाल में किया गया। इस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. जॉपलिंग रोड कैम्पस के छात्र-छात्राओं परी त्रिपाठी, दर्ष पटेल, मोहम्मद हमद, अदिति यादव, कृतिका कनौजिया, रुद्र यदुवंशी एवं प्रियांशु यादव ने एक-एक गोल्ड मेडल जीता है जबकि आशुतोष वाजपेयी ने दो गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा 6 छात्रों ने सिल्वर मेडल जबकि 5 छात्रों ने ब्रांज मेडल अर्जित किया है। चैम्पियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर ताईक्वाण्डो प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते सर्वाधिक पदक अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन होनहार छात्रों को बधाई दी है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)