होम सी.एम.एस. के 23 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 13, 2023 08:26 PM

सी.एम.एस. के 23 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 23 छात्रों को भारत सरकार द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के 23 छात्रों को भारत सरकार  द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 13 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 23 मेधावी छात्रों को भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 23 छात्रों को कुल 92 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है। इसी अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम की बदौलत इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के इन 23 छात्रों में विदेह झा, सुजल बिष्ट, शिवांस सारंग, सार्थक जैन, रिया वर्मा, रिशी शेखर, मदीहा रहमान खान, लक्ष्य सिंह, जूही सक्सेना, आर्यशी त्रिपाठी, आर्ची श्रीवास्तव, अनुमय राय, अनिष्का गुप्ता, अलख श्रीवास्तव, अक्षत स्वरूप, आदित्य जायसवाल, अदिति अग्रवाल, अर्णव कुमार, अभिदीप शिखर, श्रेया शुक्ला,  विया अग्रवाल, अदिति सिंह एवं अश्विना यादव शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)