होम अपने अलायंस को INDIA कहना स्मार्ट कदम, लेकिन...; प्रशांत किशोर ने विपक्षी गठबंधन को दी क्या सलाह?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 7, 2023 10:18 PM

अपने अलायंस को INDIA कहना स्मार्ट कदम, लेकिन...; प्रशांत किशोर ने विपक्षी गठबंधन को दी क्या सलाह?

अपने अलायंस को INDIA कहना स्मार्ट कदम, लेकिन...; प्रशांत किशोर ने विपक्षी गठबंधन को दी क्या सलाह?

अपने अलायंस को INDIA कहना स्मार्ट कदम, लेकिन...; प्रशांत किशोर ने विपक्षी गठबंधन को दी क्या सलाह?

विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक विभिन्न दलों के लिए रणनीति बना चुके पूर्व चुनावी रणनीतिकार और वर्तमान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विपक्षी दलों द्वारा रखे गए 'इंडिया' गठबंधन नाम पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने इसे स्मार्ट कदम बताया है। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि सिर्फ ब्रांड के दम पर लोकसभा चुनाव नहीं जीता जा सकता है। जीत को लेकर उन्होंने सलाह दी कि विपक्षी दलों को कोई नया नैरेटिव लाना होगा, जिससे लोग उन्हें वोट करें। प्रशांत किशोर ने अपने बयान को मजबूती प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को हराए जाने के दौरान बने नैरेटिव का भी उदाहरण दिया।

प्रशांत किशोर से जब 'टाइम्स नाउ' के इंटरव्यू में पूछा गया कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखा है, क्या यह मास्टरस्ट्रोक है? इस पर पीके ने जवाब दिया, ''ब्रांडिंग के नजरिए से यह नाम ठीक है। अपने अलायंस को इंडिया कहना पूरी तरह से स्मार्ट मूव है, लेकिन ब्रांडिंग और स्ट्रैटेजी से चुनाव नहीं जीता जा सकता है।'' प्रशांत किशोर ने आगे कहा, ''महागठबंधन शब्द 2015 से पहले नहीं था। यह पहली बार बिहार में शब्द लिखा गया। जहां तक इंडिया का सवाल है, विपक्ष के नजरिए से यह ठीक है। लेकिन यह सही नहीं है कि साथ में आ गए तो जीत जाएंगे। अगर सभी साथ में आ भी जाते हैं तो भी अभी उन्हें बहुत आगे जाना है।'' पीके ने कहा कि इंडिया अलायंस के पास अब भी कोई नैरेटिव नहीं है। इंदिरा गांधी को हराने के लिए सभी दल साथ आ गए थे और वीपी सिंह ने सभी के साथ आकर राजीव गांधी की सरकार को हराया था, लेकिन उस समय इमरजेंसी, जेपी आंदोलन, बोफोर्स आदि जैसे नैरेटिव थे। पहले नैरेटिव था, फिर दल साथ हुए। उसके बाद ही उन्हें जीत मिली।

'विपक्ष से अभी नैरेटिव ही गायब है'
'जन सुराज' के प्रमुख प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि अभी नैरेटिव मिसिंग है यानी कि बेस ही गायब है। वहीं, 61 फीसदी वोट बीजेपी के खिलाफ का वोट है, उस पर विपक्ष अलायंस बनाकर बीजेपी को हरा सकता है? इस सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस देश में 50 फीसदी से ज्यादा वोट लेकर सरकारें बनी नहीं हैं। राजीव गांधी की सरकार को भी 50 फीसदी वोट नहीं आए थे। 61 फीसदी में ही वाईआरसीपी, बीआरएस, बीजेडी आदि सबके वोट भी जुड़े हुए हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 224 सीटों पर जहां बीजेपी जीती, उसमें वोट फीसदी 50 फीसदी से ज्यादा है। ऐसे में 61 फीसदी वाली गणित सीधी नहीं है। ऐसे में आपको बीजेपी के कुछ वोट पाने हैं और जब तक कोई नया नैरिटिव लेकर नहीं आते हैं, तब तक ऐसा होगा नहीं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)