होम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सी.एम.एस. के वाइस प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन का जन्मदिन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 6, 2023 07:15 PM

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सी.एम.एस. के वाइस प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन का जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सी.एम.एस. के वाइस प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन का जन्मदिन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सी.एम.एस. के  वाइस प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन का जन्मदिन

लखनऊ, 6 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के वाइस-प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन का जन्मदिवस आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सद्भावना पूर्ण माहौल में मनाया। सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय पर आयोजित विशेष समारोह में विद्यालय के शिक्षकों, कार्यकर्ताओं व अधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ डा. रोजर का जन्मदिन मनाया और बधाइयाँ प्रेषित करते हुए फूल-मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी एवं डा. (श्रीमती) भारती गाँधी ने भी डा. रोजर को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि डा. रोजर डेविड किंगडन व प्रो. गीता गाँधी किंगडन के नेतृत्व में सी.एम.एस. के सभी कार्यकर्ता, शिक्षक व छात्र बड़े मनोयोग से समाज के नवनिर्माण में जुटे हैं। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि डा. रोजर डेविड किंगडन व प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. को एक नया विजन दिया है, जिससे आने वाले समय में यह विद्यालय और भी मनायोग से सामाजिक उत्थान में सक्रिय योगदान दे सके और भावी पीढ़ी को सर्वोत्कृष्ट शिक्षा, जीवन मूल्यों की शिक्षा प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करे। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने भी डा. रोजर को जन्मदिन की बधाईयां दी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)