होम अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 19, 2023 08:20 PM

अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य समापन

लखनऊ, 19 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ आज सम्पन्न हो गया। रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुए पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में देश-विदेश के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। महोत्सव में नवरचना विद्यानी विद्यालय, वड़ोदरा, गुजरात की छात्र टीम ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर अपनी प्रतिभा व मेधा का परचम लहराया। समापन समारोह में देश-विदेश से पधारे बाल प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि इन मेधावी छात्रों में गजब की प्रतिभा है और यही प्रतिभा एक दिन हमें विश्व एकता व विश्व शान्ति के मुकाम पर पहुँचाएगी।

      सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या एवं सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023 की संयोजिका श्रीमती ज्योति कश्यप ने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव का उद्देश्य छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा का विकास करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगले सेलेस्टा में विश्व के और देशों से बाल कलाकार बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अन्य छात्रों को भी प्रेरणा देंगे। महोत्सव की सह-संयोजिका व प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। विदित हो कि सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा 16 से 19 अगस्त तक आयोजित सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023 में अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल व देश के विभिन्न प्रान्तों से पधारे 500 से अधिक छात्रों ने बेहद उत्साह से प्रतिभाग किया और उनमें कुछ नया कर दिखाने का जज्बा दिखाई दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)