होम मैं बहुत जिद्दी हूं, एक बार कह दिया तो बदलता नहीं,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2023 09:48 PM

मैं बहुत जिद्दी हूं, एक बार कह दिया तो बदलता नहीं,

मैं बहुत जिद्दी हूं, एक बार कह दिया तो बदलता नहीं,

मैं बहुत जिद्दी हूं, एक बार कह दिया तो बदलता नहीं,

पश्चिमी यूपी में बड़ा जनाधार रखने वाले राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने एनडीए में जाने को लेकर बार बार हो रही चर्चाओं पर दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि जो लोग मुझे अभी तक नहीं जानते हैं, वही इस तरह की बातें कर रहे हैं।

जयंत ने कहा कि मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं। एक बार जो कह देता हूं, मन बना लेता हूं तो बदलता नहीं हूं। जयंत ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी बड़ा हमला बोला। कहा कि वह डरे हुए हैं। INDIA गठबंधन के नए-नए नाम दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव को लेकर पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी यूपी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। ऐसा कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन में रहते हुए एनडीए में आने के रास्ते तलाश रहे हैं। पटना बैठक से उनकी दूरी और राज्यसभा में दिल्ली बिल के दौरान गैरहाजिरी को भी इससे जोड़ दिया गया था। यही नहीं, भाजपा के कई मंत्रियों और नेताओं ने भी जयंत को लेकर ऐसी बातें बोलीं जिनसे लग रहा था कि वह एनडीए का हिस्सा बनने वाले हैं। इन सभी चर्चा का जयंत ने जवाब दे दिया है।

आजतक से बातचीत में जयंत ने साफ कहा कि जो लोग मुझे अभी तक नहीं समझ पाया है वही इस बात की चर्चा कर रहे हैं। मैं बहुत जिद्दी आदमी हूं। एक बार जो कह देता हूं, मन बना लेता हूं, तो बदलता नहीं हूं। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह डरे हुए हैं। डर ही है कि इंडिया गठबंधन को लेकर नए नए नाम दे रहे हैं। पिछले चुनाव में तो मोदी मजबूरी थे। सभी को पता है कि विपक्ष बंटा हुआ था। खुद भाजपा के लोगों को इस बंटवारे का फायदा मिला था।

इस बार इंडिया गठबंधन के जरिए नया प्रयास हो रहा है। सभी को एक साथ जोड़ा जा रहा है। इंडिया का अपना एक विजन है। इस विजन पर मुंबई में भी बात होगी। देश की जनता जो चाह रही है उनके अनुरूप गठबंधन हुआ है। जनता के मुद्दों को लेकर हम लोग चलेंगे। किसानों, नौजवानों, छात्रों, गरीबों की बातें होंगी।

पीएम मोदी के दोबारा 2024 में लौटने की बातें खुद लाल किले से कहने पर जयंत ने कहा कि पालिटिक्स में हर लीडर चाहता है कि मैं कांफिडेंस दिखाऊं। हर लोग सभी सीटें जीतने की बातें इसी आधार पर बोल रहे हैं। पीएम मोदी ने भी यही दिखाने की कोशिश की है। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है। इंडिया गठबंधन पूरी तरह सामने आने दीजिए, एनडीए के लोगों को पता चल जाएगा कि कितना बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)