होम महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने किया ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य उद्घाटन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 16, 2023 08:03 PM

महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने किया ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य उद्घाटन

महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने किया ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य उद्घाटन

महिला कल्याण मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने किया ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 16 अगस्त। प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने आज सायं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में चार-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ का दीप प्रज्वलित कर विधिवत् उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सी.एम.एस. की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि विभिन्न देशों के छात्रों को साँस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं के लिए एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने हेतु मैं सी.एम.एस. को बधाई देती हूँ। विभिन्न संस्कृतियों का मेल ही वह भावना है जिससे पूरे विश्व में एकता व शान्ति की स्थापना होगी। सामाजिक उत्थान में ऐसे रचनात्मक आयोजनों की महती आवश्यकता है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस अवसर पर कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय साँस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से सी.एम.एस. अलीगंज कैम्पस बच्चों को एकता, सहिष्णुता, प्रेम और शान्ति की शिक्षा देने का प्रयास कर रहा है।

            उद्घाटन समारोह में भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने अपनी स्वरलहरियों का ऐसा समाँ बाँधा कि दर्शक अभिभूत हो गये। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों ने गणमान्य अतिथियों व देश-विदेश से पधारी छात्र टीमों के सम्मान में शिक्षात्मक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा प्रदर्शित की। इस अवसर पर ‘सेलेस्टा इण्टरनेशनल-2023’ की संयोजिका व सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप ने कहा कि इस महोत्सव में देश-विदेश से पधारे छात्र प्रतियोगिताओं में अपने हुनर का प्रदर्शन करने के साथ ही अपने-अपने देशों की साँस्कृतिक विरासत का नजारा भी प्रस्तुत करेंगे। सह-संयोजिका एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शिवानी सिंह ने कहा कि इस साँस्कृतिक महोत्सव को आयोजित करने का उद्देश्य भावी पीढ़ी की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही उनके मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण को विकसित करना है। यह अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) द्वारा 16 से 19 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका, बांग्लादेश, नेपाल व देश के विभिन्न राज्यों से पधारे 500 से अधिक छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)