होम हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले दें इस्तीफा, दिग्विजय सिंह का हमला; सावरकर से जोड़ा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 15, 2023 10:51 PM

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले दें इस्तीफा, दिग्विजय सिंह का हमला; सावरकर से जोड़ा

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले दें इस्तीफा, दिग्विजय सिंह का हमला; सावरकर से जोड़ा

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले दें इस्तीफा, दिग्विजय सिंह का हमला; सावरकर से जोड़ा

सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व जैसी कोई चीज नहीं होती है। यह बात कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कर्नाटक के हुबली में कही। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने सावरकर का भी नाम लिया। उन्होंने कहा कि 'हिंदुत्व' शब्द के रचयिता सावरकर हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने ही कहा है कि सावरकर ने कहा है कि हिंदुत्व का हिंदू धर्म या सनातन धर्म से कोई संबंध नहीं है। संविधान की शपथ लेकर काम करने वाला कोई भी व्यक्ति 'हिन्दू राष्ट्र' की बात करता है तो उन्हें पहले अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए उसके बाद ही कुछ कहना चाहिए।

सभी लोगों ने लड़ी आजादी की लड़ाई
दिग्विजय सिंह ने कहा कि बात हिंदू राष्ट्र या मुसलमान राष्ट्र की बात नहीं है। यह देश सबका है। दिग्विजय ने कहा कि हमारे देश में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों, सिखों, जैनियों, बौद्धों आदि ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी है। क्या शहीद भगत सिंह के साथ अशफाक उल्ला खां को फांसी नहीं हुई? इसलिए यह देश सबका है। सबका सम्मान करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमलनाथ के बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

कमलनाथ ने क्या कहा था
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि भारत में 82 फीसदी लोग हिंदू हैं। उन्होंने कहा था कि यह पहले से ही हिंदू राष्ट्र है तो इसके बारे में अलग से बताने की क्या जरूरत। कमलनाथ के इस बयान पर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उन पर हमला बोला था। इसमें उन्होंने कहा था कि कमलनाथ चुनावी हिंदू हैं जो कि चुनाव आने पर हिंदू का चोला ओढ़ लेता हूं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)