होम श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस
श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस
शाहजहाँपुर। श्री चित्रगुप्त महिला विद्यालय जू० हा० स्कूल, रोशनगंज, शाहजहाँपुर में आज 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ0 अविनाश सक्सेना ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय प्रवंध समिति के सदस्य मनोज सक्सेना एवं समाजसेवी आकाश सक्सेना ने भी अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और विद्यालय प्रांगण में उपस्थित लोगों से देशहित मे कार्य करने को प्रेरित किया। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रीमती शुभा गौतम ने अमर शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहां कि देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन का बलिदान कर देने वाले शहीदों का बलिदानी जीवन देश की सेवा के लिए प्रेरित करता है। हम देश पर समर्पित हो जाने वाले अमर शहीदों के जीवन को आत्मसात कर जीवन जीए तो हमारा देश अखंड होगा l
बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती चितवन गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में श्रीमती इंद्रमोहिनी , श्रीमती अर्पणा कुमारी, श्रीमती रीता गुप्ता, श्रीमती सुशीला भारती, श्रीमती आरती श्रीवास्तव, श्री मनुज शर्मा, श्री कुंजबिहारी श्रीमती श्यामलता, रामदेवी, कुंती, नीलम, रानी आदि का विशेष सहयोग रहा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।