होम ‘स्टार एचीवर्स एक्सीलेन्ट अवार्ड’सी.एम.एस. छात्रा आंशी को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 13, 2023 06:51 PM

‘स्टार एचीवर्स एक्सीलेन्ट अवार्ड’सी.एम.एस. छात्रा आंशी को

‘स्टार एचीवर्स एक्सीलेन्ट अवार्ड’सी.एम.एस. छात्रा आंशी को

‘स्टार एचीवर्स एक्सीलेन्ट अवार्ड’सी.एम.एस. छात्रा आंशी को

लखनऊ, 13 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की कक्षा-10 की प्रतिभाशाली छात्रा आंशी दुबे राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्टार एचीवर्स एक्सीलेन्ट अवार्ड’ अर्जित कर लखनऊ का नाम रोशन किया है। आंशी को यह सम्मान पुणे, महाराष्ट्र की शैक्षिक-साँस्कृतिक संस्था सी.ई.आर.डी. द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रदान किया गया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें सी.एम.एस. छात्रा आंशी ने ‘झाँसी की रानी’ थीम पर सर्वश्रेष्ठ कलाकृति बनाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा व रचनात्मक सोच का परचम लहराया। आयोजकों ने आंशी की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शील्ड, मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें। सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की संतुलित एवं उद्देश्यपूर्ण शिक्षा प्रदान कर उन्हें मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने को संकल्पित है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)