होम आतिशी का बढ़ा कद, दिल्ली सरकार के सर्विस और विजिलेंस विभाग भी मिले; LG ने दी मंजूरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 12, 2023 09:54 PM

आतिशी का बढ़ा कद, दिल्ली सरकार के सर्विस और विजिलेंस विभाग भी मिले; LG ने दी मंजूरी

आतिशी का बढ़ा कद, दिल्ली सरकार के सर्विस और विजिलेंस विभाग भी मिले; LG ने दी मंजूरी

आतिशी का बढ़ा कद, दिल्ली सरकार के सर्विस और विजिलेंस विभाग भी मिले; LG ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार की मंत्री अतिशी को सेवा और विजिलेंस विभाग की जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली सरकार ने उन्हें दोनों विभाग की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया था। आठ अगस्त को इसका प्रस्ताव उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भेजा गया था।

शनिवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल ने कहा है कि यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया था, जब दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का प्रचलन था। वहीं, इसे लेकर विधेयक संसद में लाया जा चुका था। केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह विधेयक 11 अगस्त को मंजूर हो चुका है और इसे अधिसूचित किया जा चुका है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री की सिफारिश को मंजूर कर लिया है।

अब 14 विभाग संभालेंगी आतिशी
बता दें कि जून में उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा कैबिनेट में फेरबदल के प्रस्ताव को मंजूरी देने के बाद आतिशी को राजस्व, योजना और वित्त विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। ये तीनों विभाग पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के पास थे। अभी सरकार के किसी मंत्री के पास इतने मंत्रालयों की जिम्मेदारी नहीं हैं। आतिशी दिल्ली कैबिनेट में एकमात्र ऐसी महिला मंत्री हैं जो अब 14 विभागों की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिनमें शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, ऊर्जा, आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, फाइनेंस, प्लानिंग, रेवेन्यू, सर्विस, विजिलेंस, उच्च शिक्षा, ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन और पब्लिक रिलेशन मंत्रालय शामिल हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)