होम टमाटर के दामों में लगी आग और भड़केगी, 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 3, 2023 10:01 PM

टमाटर के दामों में लगी आग और भड़केगी, 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम

टमाटर के दामों में लगी आग और भड़केगी, 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम

टमाटर के दामों में लगी आग और भड़केगी, 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम

किचन में रोजाना इस्तेमाल होने वाला टमाटर अब आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है. कई थोक विक्रेताओं के मुताबिक टमाटर के दामों में लगी आग और भड़कने वाली है और इसकी रिटेल कीमतें 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकती हैं.टमाटर के दाम पिछले एक महीने से आसमान पर पहुंचे हुए हैं. भारी बारिश के कारण टमाटर उत्पादक इलाकों में इसके उत्पादन और सप्लाई में आ रही दिक्कतों की वजह से ऐसा हो रहा है.
क्यों चढ़ रहे हैं टमाटर के दाम
एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमिटी  के सदस्य कौशिक ने पीटीआई को बताया कि टमाटर, शिमला मिर्च जैसी कई मौसमी सब्जियों के दाम में जोरदार इजाफे के बाद इनकी बिक्री में बेतहाशा गिरावट आई है. इसके कारण थोक बाजार विक्रेताओं सहित रिटेल विक्रेताओं को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि टमाटर के दाम अब 160 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे हैं और जिसके चलते रिटेल बाजार में भी इस सब्जी के दाम में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
मदर डेयरी पर 259 रुपये प्रति किलो पर मिल रहा टमाटर
इसी बीच मदर डेयरी ने अपने सफल रिटेल स्टोर्स के जरिए बुधवार को टमाटर को 259 रुपये प्रति किलो के रेट पर बेचना शुरू कर दिया है. आजादपुर मंडी के थोक विक्रेता संजय भगत ने पीटीआई को बताया कि हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और भारी बारिश के कारण सब्जियों को लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से उत्पादकों से टमाटर सहित सब्जियों की ढुलाई में सामान्य समय से 6-8 घंटे ज्यादा लग रहे हैं. इसकी वजह से टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं. इसके अलावा हिमाचल और कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र से आने वाली सब्जियों की क्वालिटी में भी गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते इनकी बिक्री में दिक्कतें आ रही हैं.
300 रुपये तक जा सकते हैं टमाटर के दाम
सब्जी मंडियों के थोक विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले समय में टमाटर के दाम 300 रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं. यहां तक कि दिल्ली से सटे नोएडा में तो टमाटर 300 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक ही रहा है. हालांकि केंद्र सरकार टमाटर की चढ़ती कीमतों के मद्देनजर एक्शन में आई और 14 जुलाई से घटे हुए रेट्स पर टमाटर की बिक्री करवानी शुरू की. इसके चलते राजधानी दिल्ली और और एनसीआर में टमाटर की कीमतें नीचे आई थीं पर सप्लाई में कमी के बाद ये फिर से ऊपर चढ़ने लगे हैं.उपभेक्ता मामले मंत्रालय के मुताबिक बुधवार को टमाटर के दाम 203 रुपये प्रति किलो पर थे जबकि मदर डेयरी के सफल स्टोर्स पर ये 259 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रहा था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)