होम मणिपुर से हरियाणा तक जल रहा भाजपा शासित राज्य, अखिलेश बोले- बरेली में भी दंगे की साजिश हुई
मणिपुर से हरियाणा तक जल रहा भाजपा शासित राज्य, अखिलेश बोले- बरेली में भी दंगे की साजिश हुई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार पूरे देश में नफरत की आग फैला रही है। इसी के चलते मणिपुर से लेकर हरियाणा तक भाजपा शासित राज्य जल रहे हैं।बरेली में दंगा कराने की साजिश हुई भाजपा सरकार दंगाइयों को शह देती है और कानून-व्यवस्था बनाने वाले अधिकारियों को दंडित करती है।अखिलेश ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ रही है। नफरत की आग फैलाना और समाज को बांटना ही भाजपा का मॉडल है। भाजपा शांति और विकास की दुश्मन है। उन्होंने हरियाणा के लोगों से शांति और सौहार्द बनाने की अपील है। जनता किसी भी राजनीतिक साजिश और अफवाहों से सजग व सतर्क रहते हुए अपना भाईचारा बनाए रखे। हरियाणा की हिंसा मणिपुर के बाद डबल इंजन सरकार की नाकामी का एक और उदाहरण है। सरकार के रूप में भाजपा का इंजन फेल रहा।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की जनता को आपस में लड़ाने में अपना राजनीतिक फायदा देखती है। केंद्र और प्रदेशों की भाजपा सरकारें हर मोर्चे पर विफल है। ये सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। आज देश बेहद नाजुक दौर से गुजर रहा है। देश की जनता जागरूक रहकर भाजपा के मंसूबों को विफल करेगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।