होम तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 25, 2023 07:42 PM

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड व सिल्वर मेडल

लखनऊ, 25 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-4 के प्रतिभाशाली छात्र रूद्राक्ष त्रिपाठी ने लखनऊ डिस्ट्रिक्ट सब-जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप-2023 में एक गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप में रूद्राक्ष ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं फ्री-स्टाइल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ एमेच्योर अक्वाटिक एसोसिएशन द्वारा किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इस बाल तैराक को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. छात्र रूद्राक्ष ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर जीतकर अपनी तैराकी प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)