होम लखनऊ जनविकास महासभा जानकीपुरम द्वारा विपिन गुप्ता जी का किया गया सम्मान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 24, 2023 06:48 PM

लखनऊ जनविकास महासभा जानकीपुरम द्वारा विपिन गुप्ता जी का किया गया सम्मान

लखनऊ जनविकास महासभा जानकीपुरम द्वारा विपिन गुप्ता जी का किया गया सम्मान

लखनऊ जनविकास महासभा जानकीपुरम द्वारा  विपिन गुप्ता जी का किया गया सम्मान

लखनऊ : लखनऊ जन विकास महासभा के योग प्रकोष्ठ के संरक्षक संतोष तिवारी ने  गुरूपरम्परा के अध्याय में  निशुल्क चलने वाले योग शिविर में आज नया इतिहास लिख दिया योग प्रकोष्ठ के वरिष्ठ योग गुरु श्री विजय कांत श्रीवास्तव जी की देख रेख में लखनऊ जन विकास महासभा की दूसरी शाखा का कुछ माह पूर्व कोटवा गांव में श्री विपिन गुप्ता जी के नेतृत्व में निशुल्क योग सिखाने की नीव डाली गई थी जिसके अंतर्गत इस शाखा पर लगभग 20 लोगों को प्रतिदिन निशुल्क योग सिखाया जा रहा है इस महान कार्य के लिए श्री विपिन गुप्ता को लखनऊ जन विकास महासभा के योग प्रकोष्ठ द्वारा योग गुरु की उपाधि से सर्व सम्मति द्वारा मनोनीत किया गया और लखनऊ जन विकास महासभा योग प्रकोष्ट की दूसरी शाखा जो कि कोटवा ठाकुरद्वारा धाम लखनऊ में बिगत दो माह से निशुल्क श्री बिपिन गुप्ता के नेतृत्व में चल रही * है* 
इस अवसर पर समस्त योगसाधको ने योग गुरु विपिन गुप्ता को माल्यार्पण कर एवं पुष्प भेट कर उनका सम्मान किया इसी के साथ ही साथ  योग साधक सतीश गुप्ता एवं कपिल गुप्ता ने समस्त लखनऊ जल विकास महासभा के योग साधको को चाय,  पकौड़ी, जलेबी, ढोकले आदि जलपान की व्यवस्था कर योग गुरु विपिन जी की सम्मान में चार चांद लगा दिए, इस अवसर पर सभी योग साधकों ने  ईश्वर से प्रार्थना की कि परमेश्वर श्री विपिन गुप्ता, योग गुरू पर अपनी कृपा बरसाते रहे ताकि कोटवा ठाकुरद्वारा योग संस्थान जनहित के स्वास्थ्य हित मे एक मील का पत्थर साबित हो सके जिससे कि आम जनता अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सक। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)