होम पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली अंतरिम जमानत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 18, 2023 09:08 PM

पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली अंतरिम जमानत

पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली अंतरिम जमानत

पहलवानों से यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली अंतरिम जमानत

बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से यौन उत्पीड़न के मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अर्जी पर बेल मंजूर कर ली। भाजपा के सांसद खुद अदालत में पेश हुए।

इस दौरान उनके घर और कोर्ट के बाहर भारी सुरक्षा रही। कोर्ट ने इस केस की अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तारीख तय की है, तब तक के लिए वह बेल पर रहेंगे। बृजभूषण शरण सिंह का पक्ष रखते हुए वकील ने कहा कि जब चार्जशीट दाखिल करने तक उनको गिरफ्तार नहीं किया गया है तो इसका मतलब कि उनके खिलाफ ऐसे कोई सबूत या दावे नहीं हैं। ऐसे में उन्हें अंतरिम बेल मिल जानी चाहिए।

अब 20 जुलाई को कोर्ट नियमित बेल पर सुनवाई करेगा। उसका फैसला आने तक वह अंतरिम जमानत पर रहेंगे। बृजभूषण शरण सिंह के साथ ही उनके करीबी और कुश्ती महासंघ के अधिकारी रहे विनोद तोमर को भी अंतरिम जमानत मिल गई है। उन पर भी कुल 6 मामलों से 2 में आरोप लगे हैं। उन्हें बृजभूषण शरण सिंह के साथ सह-आरोपी बनाया गया है। दो मामलों में पहलवानों ने आरोप लगाया है कि वह बृजभूषण शरण सिंह से ऐसे वक्त में ही मुलाकात कराते थे, जब वह अकेले हों। कई बार उनके पति एवं अन्य परिजनों को भी बृजभूषण शरण सिंह के दफ्तर के बाहर ही रोक दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)