होम भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा, डॉक्टर दे रहे इस्तीफा : अखिलेश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2023 10:01 PM

भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा, डॉक्टर दे रहे इस्तीफा : अखिलेश

भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा, डॉक्टर दे रहे इस्तीफा : अखिलेश

भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा, डॉक्टर दे रहे इस्तीफा : अखिलेश

लखनऊ,12 जुलाई . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा राज में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा है. इसी कारण प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं.

 

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने यूपी में नए मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव कैबिनेट से पास किए हैं. उनके दावे तो यह भी हैं कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं. लेकिन, हकीकत तो यह है कि जो पहले से मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं, उनमें भी दवा, इलाज का उचित प्रबंध नहीं है. 700 से ज्यादा डॉक्टरों का कोई अता-पता नहीं हैं. प्रतिष्ठित किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज और पीजीआई से विशेषज्ञ डॉक्टर इस्तीफा दे रहे हैं. संविदा पर भी अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपाराज में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह चरमरा गई हैं. अस्पतालों में मरीज इलाज के अभाव में मर रहे हैं. दवाएं नहीं मिल रही. हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है. मेडिकल पढ़ाई के लिए सपा सरकार में एमबीबीएस की सीटें बढ़ाई गई थी. एम्स के लिए जमीन दी गई थी.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)