होम ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़, कई लोग बेहोश होकर गिरे

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2023 09:07 PM

ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़, कई लोग बेहोश होकर गिरे

ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़, कई लोग बेहोश होकर गिरे

ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़, कई लोग बेहोश होकर गिरे

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार को ग्रेटर नोएडा में किया गया। जिसमें पूरी व्यवस्था चरमा गई। लोगों की भीड़ उम्मीद से ज्यादा पहुंच गई।

इस दौरान भगदड़ का माहौल हो गया। जिसके कारण कई लोग बेहोश होकर गिर गए। कई लोगों को गंभीर चोटों आई हैं। दिव्य दरबार में लोगों को आगे जाने की होड़ थी। इस दौरान कई लोग बैरीगेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन लोगों को शांत कराया।

करंट लगने से मची भगदड़

मिली जानकारी के मुताबिक, इस भगदड़ के पीछे करंट लगने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास के पीछे गेट से एंट्री करवाई जा रही थी। वहां पर बिजली के तार होने से कुछ लोगों को करंट लगा है। जिसके कारण भगदड़ मच गई।

16 जुलाई तक चलेगी कथा

पंडित शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक किया जा रहा है।

पहले भी हुई धक्का-मुक्की

बुधवार को सुबह दरबार लगने से पहले ही पंडाल लोगों की भीड़ से भर गए थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। खाली मैदान में लोग बैठ गए। लोगों की बढ़ती संख्या देख पुलिसकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)