होम इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 12, 2023 07:10 PM

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

इण्टरनेशनल इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 12 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा अनन्या माथुर ने इण्टरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सिल्वर जोन फाउण्डेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत सहित कई देशों केे छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रों ने अंग्रेजी भाषा के उत्कृष्ट ज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ओलम्पियाड के आयोजकों ने अनन्या को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने अनन्या के उज्जवल भविष्य की कामना की है।सी.एम.एस. का मानना है कि अंग्रेजी भाषा आज एक विश्व भाषा बन चुकी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)