होम उद्धव से नजदीकी की अटकलों के बीच सीएम शिंदे से मिले राज ठाकरे, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2023 10:11 PM

उद्धव से नजदीकी की अटकलों के बीच सीएम शिंदे से मिले राज ठाकरे, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

उद्धव से नजदीकी की अटकलों के बीच सीएम शिंदे से मिले राज ठाकरे, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

उद्धव से नजदीकी की अटकलों के बीच सीएम शिंदे से मिले राज ठाकरे, क्या हैं इस मुलाकात के मायने?

मुंबई: राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच बढ़ती नजदीकियों के बीच आज महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। यह मुलाकात मुख्यमंत्री के सरकारी आवास वर्षा में हुई।

सूत्रों के मुताबिक ऊद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ आने की अटकलों को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे की अलग से 20 से 25 मिनटों तक चर्चा हुई।

सूत्रों के अनुसार राज और ऊद्धव के साथ आने को लेकर निचले स्तर के नेता अलग अलग फॉर्मूले पर बात कर रहे हैं। लेकिन दोनों नेताओं में अभी तक इस पर सीधी बातचीत नही हुई है। राज ठाकरे पहले भी दो बार ऊद्धव से धोखा खा चुके है इस कारण उनके करीबी नेताओं का कहना है कि ये संभव नही हो पायेगा।

वहीं एमएनएस नेताओ का कहना है कि जब शिवसेना मजबूत थी तो ऊद्धव MNS से हाथ नहीं मिलना चाहते थे। अब जब वो कमजोर हो गए तो क्यों हम अपनी ताकत उनके पीछे खड़ी करें।

हालांकि शिंदे ने एक ट्वीट में कहा कि दोनों नेताओं ने नासिक जिले में कृषि ऋण, मुंबई में बीडीडी चॉल के पुनर्विकास में स्थानीय निवासियों के मुद्दों और राज्य एजेंसी सिडको द्वारा मकान की कीमतों में कमी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों का जल्द से जल्द संतोषजनक समाधान निकाला जाएगा। यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब ऐसी अटकलें हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने के मद्देनजर मनसे और राज के चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना हाथ मिला सकती हैं। शिवसेना (यूबीटी) और मनसे दोनों ने ऐसे किसी भी कदम से इनकार किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)