होम शराब घोटाला: ED का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2023 09:32 PM

शराब घोटाला: ED का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

शराब घोटाला: ED का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

शराब घोटाला: ED का ऐक्शन, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त

 दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप नेता मनीष सिसोदिया को ईडी की तरफ से एक और झटका लगा है। ईडी ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

मालूम हो कि सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया था। ईडी के अनुसार, इस 52 करोड़ की चल अचल संपत्ति में 7 करोड़ 29 लाख रुपये की 2 प्रॉपर्टी मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी सीमा सिसोदिया साथ ही राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा के लैंड और फ्लैट शामिल हैं। इस अटैचमेंट में 44 करोड़ 29 लाख रुपये की कैश और चल संपत्ति है।

मनीष सिसोदिया के अलावा अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा सहित अन्य आरोपियों की भी संपत्ति है। ईडी ने आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें 13वें आरोपी की गिरफ्तारी गुरुवार रात (6 जुलाई) व्यवसायी दिनेश अरोड़ा की हुई। दिल्ली हाईकोर्ट ने 3 जुलाई को ईडी केस में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद है। सीबीआई मामले में न्यायिक हिरासत के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सिसोदिया से पूछताछ की थी और पर नौ मार्च को गिरफ्तार किया था।

बाद में विशेष अदालत ने ईडी की याचिका पर सिसोदिया को उसकी हिरासत में भेजा दिया था। सिसोदिया की ईडी की हिरासत खत्म होने के बाद इस मामले में भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। सीबीआई ने 17 अक्टूबर 2022 को सिसोदिया से पूछताछ की थी और उनके तथा अन्य 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)