होम आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. के 12 छात्र सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jul 7, 2023 06:54 PM

आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. के 12 छात्र सम्मानित

आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. के 12 छात्र सम्मानित

आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. के 12 छात्र सम्मानित

लखनऊ, 7 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 12 मेधावी छात्रों ने इस वर्ष आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. जैसी देश की अत्यन्त प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयनित होकर लखनऊ का गौरव पूरे देश में बढ़ाया है। इन सभी छात्रों को एक भव्य सम्मान समारोह में लखनऊ की मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब, आई.ए.एस., ने सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले 12 मेधावी छात्रों में से 7 छात्रों ने आई.ए.एस. में जबकि 5 छात्रों ने पी.सी.एस. में सफलता अर्जित की है। आई.ए.एस. में चयनित 7 छात्रों में मनन अग्रवाल, अनुजा त्रिवेदी, आदित्य श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, रजत सिंह, साक्षी मोहन एवं अनुश्री सचान शामिल हैं जबकि पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. छात्रों में अंकुर गौतम, कौस्तुभ त्रिपाठी, शुभम वर्मा, शांभवी त्रिपाठी एवं युक्तिशा राजपूत शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

            इस अवसर पर अपने संबोधन में कमिश्नर डा. रोशन जैकब ने कहा कि सिविल सर्विस के माध्यम से देश व समाज की सेवा करना बड़ा जिम्मेदारी भरा काम है और मुझे पूरा विश्वास है कि सी.एम.एस. छात्र सामाजिक उत्थान की अपनी जिम्मेदारी को निभाने में पूरी तरह से सक्षम हैं। सी.एम.एस. की प्रशंसा करते हुए डा. जैकब ने आगे कहा कि डा. जगदीश गाँधी जी जिस प्रकार शिक्षा में साँस्कृतिक मूल्यों, नैतिकता और मानवता के समावेश का प्रयास कर रहे हैं, वह वास्तव में अनुकरणीय है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने आई.ए.एस. एवं पी.सी.एस. में चयनित होने वाले सी.एम.एस. छात्रों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये मेधावी छात्र सी.एम.एस. की फिलासफी के अनुसार वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को अपने कर्म क्षेत्र में सेवा काल के दौरान सारे विश्व में फैलायेंगे और सम्पूर्ण विश्व को एकता के सूत्र में पिरोने में अपना योगदान देंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)