होम प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 28, 2023 09:01 PM

प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा

प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा

प्लेन से भी महंगा गोवा जाने वाली वंदे भारत किराया! फिर भी लोग ले रहे ट्रेन का पूरा मजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों भोपाल में पांच सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का आभासी तौर पर उद्घाटन किया। इन ट्रेनों में मच अवेटेड मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल थी, जिसने मंगलवार को अपना पहला सफर तय किया।

मडगांव से वंदे भारत ट्रेन सुबह 11 बजे रवाना हुई और रात 9.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची। उद्घाटन के दिन सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन ने 10 घंटे 15 मिनट का समय लिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएसएमटी प्लेटफॉर्म पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।

फ्लाइट से भी महंगा किराया
मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन दादर, ठाणे, पनवेल, खेड़, रत्नागिरी, कंकावली और थिविम में रुकती है। यदि जीएसटी को छोड़कर देखें तो दोनों एंडपॉइंट के बीच का किराया चेयर कार के लिए 1,815 रुपये और एक्जीक्यूटिव चेयर कार क्लास के लिए 3,360 रुपये है। यह ट्रेन 586 किमी की दूरी तय करती है। महाराष्ट्र में वंदे भारत ट्रेन की तरफ से तय किया जाने वाला यह सबसे लंबा रूट है। अगर इस किराए की तुलना हवाई जहाज के किराए से की जाए तो गोवा जाने वाली इंडिगो प्लेन का किराया 2024 रुपये, आकासा एयर का किराया 2077 रुपये, स्पाइसजेट का किराया 2154 रुपये, एयर इंडिया का किराया 2140 रुपए है, वहीं अन्य एयरलाइंस का किराया भी इसी के आसपास है, जो कि वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले काफी सस्ता है।

हिट है वंदे भारत
किराया ज्यादा होने के बावजूद भी लोग वंदे भारत से सफर करना पसंद कर रहे हैं। हालांकि, फ्लाइट का किराया पीक सीजन में काफी बढ़ जाता है। उसकी तुलना में वंदे भारत का किराया ज्यादा नहीं है। इसके अलावा गोवा जाने के दौरान का व्यू भी नेचर और ग्रीनरी से भरा है, जिसका सैलानी खासतौर पर लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। मॉनसून में मुंबई और गोवा के बीच वंदे भारत सप्ताह में तीन बार चलेगी। सीएसएमटी से वंदे भारत ट्रेन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 5.25 बजे रवाना होगी और दोपहर 3.30 बजे मडगांव पहुंचेगी। मडगांव से वंदे भारत ट्रेन हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को दोपहर 12.20 बजे रवाना होगी और रात 10.25 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

मडगांव-मुंबई तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किमी होगी। यह मुंबई से चौथी और महाराष्ट्र से पांचवीं वंदे भारत ट्रेन है। मौजूदा वक्त में तीन वंदे भारत ट्रेनें मुंबई से संचालित होती हैं, जिनमें मुंबई-सोलापुर (400 किमी), मुंबई-शिरडी (340 किमी) और मुंबई सेंट्रल-गांधी नगर (520 किमी)। इसके अलावा नागपुर- बिलासपुर वंदे एक्सप्रेस भी शामिल है जो 413 किमी का सफर तय करती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)