होम बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2023 10:36 PM

बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर

बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर

बारिश में इन जगहों की खूबसूरती में लग जाते हैं चार चांद, मानसून में जरूर करें एक्सप्लोर

बारिश के मौसम का मतलब कपल्स के लिए रोमांस और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना है। अगर आप उन लोगों की लिस्ट में शुमार हैं जो पूरे साल इस मौसम का इंतजार करते हैं और फिर किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन पर पार्टनर संग घूमने जाते हैं तो अब वो समय आ गया है।

दिल्ली समेत कई जगहों पर बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इस मौसम में आप पार्टनर के साथ इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

रानीखेत, उत्तराखंड

मानसून के दौरान इस जगह की खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां की सुंदरता भी पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह पर अलग-अलग शहर से लोग आते हैं। अगर आप शांति और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं तो इस जगह पर जा सकते हैं।

पहलगाम, जम्मू-कश्मीर

शेषनाग झील और लिडल नदी के संगम के बीच स्थित, पहलगाम काफी सुंदर है। यह कश्मीर के बेहद खूबसूरत शहरों में से एक है। बेताब घाटी, चंदवारी, अरु घाटी, लिडल नदी जैसी जगहों को एक्सप्लोर जरूर करें।

ओरछा, मध्य प्रदेश

मानसून का मौसम ओरछा घूमने के लिए बेस्ट है। ओरछा बेतवा नदी के तट पर बसा है। यहां पर आपको कई किले और मंदिर देखने को मिल जाएंगे। मध्य प्रदेश के इस शहर की सैर का मजा मानसून के मौसम जरूर लें।

उदयपुर, राजस्थान

गर्मी से राहत मिलने के बाद, हल्की-फुलकी बारिश में उदयपुर घूमने के लिए जा सकते हैं। इस जगह को 'झीलों के शहर' के नाम से जाना जाता है। बेहद खूबसूरत किले, रंग-बिरंगे बाजार से सजा उदयपुर महाराजाओं की लाइफस्टाइल देखने के लिए आदर्श जगह है। यहां फतेह सागर झील, पिछोला झील और कई दूसरी झीलों में बोटिंग कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)