होम राजस्थान के CM गहलोत का बड़ा ऐलान, 40 लाख महिलाओं को बांटे जाएंगे स्मार्टफोन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 26, 2023 10:29 PM

राजस्थान के CM गहलोत का बड़ा ऐलान, 40 लाख महिलाओं को बांटे जाएंगे स्मार्टफोन

राजस्थान के CM गहलोत का बड़ा ऐलान, 40 लाख महिलाओं को बांटे जाएंगे स्मार्टफोन

राजस्थान के CM गहलोत का बड़ा ऐलान, 40 लाख महिलाओं को बांटे जाएंगे स्मार्टफोन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है।

सोमवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने यह ऐलान किया है। स्मार्टफोन देने का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

राजस्थान में साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजस्थान के सीएम गहलोत एक साथ कई योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान की महिलाओं के लिए भी गहलोत ने बड़ी घोषणा की है। इस योजना के तहत पहले फेज में राज्य की 40 लाख महिलाओं को राजस्थान सरकार स्मार्टफोन देगी। इसकी घोषणा सीएम गहलोत ने उदयपुर किसान महोत्सव में की है।

इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गहलोत ने राजस्थान सरकार की कई योजनाओं के बारे में बात की। इसके साथ ही गहलोत ने महिलाओं को स्मार्टफोन देने की भी बात कही। स्मार्टफोन बांटने की तारीख का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि 25 जुलाई से पहले फेज में स्मार्टफोन बांटने के लिए प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा।

3 साल तक फ्री इंटरनेट
महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन वितरित करने का ऐलान करने के बाद सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य कि पहले फेज में लगभग 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटा जाएगा, साथ ही इन महिलाओं को 3 साल तक फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा। इस दौरान घोषणा करते हुए अशोक गहलोत ने स्मार्टफोन से होने वाले फायदे भी गिनाए। गहलोत ने कहा कि मोबाइल हाथ में आने से अपनों के साथ जुड़ना आसान हो जाता है, साथ ही जानकारी इकट्ठा करना भी आसान हो जाता है।

इस साल नवंबर-दिसंबर महीने में राजस्थान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। गहलोत लगातार राज्य में दौरे पर हैं और जगह-जगह जनसभाएं कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)