होम रूस में बगावत, अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक हलचल; यूक्रेन को कैसे दिख रहा बड़ा मौका

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 24, 2023 10:25 PM

रूस में बगावत, अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक हलचल; यूक्रेन को कैसे दिख रहा बड़ा मौका

रूस में बगावत, अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक हलचल; यूक्रेन को कैसे दिख रहा बड़ा मौका

रूस में बगावत, अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक हलचल; यूक्रेन को कैसे दिख रहा बड़ा मौका

रूस के रक्षा मंत्री को पद से हटाने के विरोध में निजी सेना 'वैगनर ग्रुप' ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह कर दिया है। वैगनर के प्रमुख येवेनी प्रीगोझिन ने दावा किया कि वह और उनके लड़ाके यूक्रेन की सीमा पार कर रूस के एक अहम शहर पहुंच गए हैं।

प्रीगोझिन ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह रोस्तोव-ओन-डॉन में स्थित रूसी सैन्य मुख्यालय में खड़े नजर आ रहे हैं। यह मुख्यालय यूक्रेन में युद्ध पर नजर रखता है। इस बीच, रूस के बिगड़ते हालात को लेकर दुनिया भर के तमाम देश अलर्ट हो गए हैं।

कई देशों की ओर से कहा गया कि वे रूस में हो रही घटनाओं पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने वैगनर ग्रुप के भाड़े के सैनिकों की हरकतों के बाद शनिवार को यात्रियों के लिए सलाह जारी की, जिसमें पूरे रूस में अशांति के खतरे की चेतावनी दी गई। ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'रोस्तोव क्षेत्र में सैन्य तनाव की जानकारी मिली है। देश भर में अशांति बढ़ने का खतरा है। साथ ही, ब्रिटेन लौटने के लिए मौजूदा फ्लाइट्स के विकल्पों की कमी भी है।'

रूस की मौजूदा स्थिति पर कई देशों की करीबी नजर
जर्मन सरकार का भी कहना है कि रूस की स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एडम हॉज ने कहा कि व्हाइट हाउस रूस और वैगनर बल की निगरानी कर रहा है। आगे चलकर जिस तरह के भी घटनाक्रम सामने आएंगे उस पर सहयोगी देशों के साथ चर्चा की जाएगी। इस बीच वैगनर समूह की बगावत से यूक्रेन को एक बड़ा मौका दिखने लगा है। दरअसल, वैगनर ही पिछले साल फरवरी से रूसी सेना के साथ मिलकर यूक्रेन में लड़ रहा था। माना जाता है कि यूक्रेनी शहर बखमुत को जीतने में वैगनर की बड़ी भूमिका रही। वैगनर लड़ाकों ने यूक्रेनी सेना को बखमुत से पीछे ढकेल दिया।

बखमुत पर दोबारा कब्जा करने का यूक्रेन को मौका?
अब वैगनर लड़ाकों के पीछे हटने के बाद रूसी सेना यूक्रेन में कई मोर्चों पर कमजोर पड़ सकती है। आशंका जताई जा रही है कि वैगनर लड़ाकों के नहीं होने पर यूक्रेनी सेना जल्द ही बखमुत पर दोबारा कब्जा कर लेगी। मालूम हो कि इस शहर के कुछ हिस्सों पर अब भी यूक्रेनी सेना का कब्जा है। वैगनर लड़ाकों को बखमुत शहर के बीचों-बीच अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया था। अब इनके जाने के बाद रूसी सेना को अपने जवानों को इन स्थानों पर तैनात करना पड़ रहा है। फिलहाल, यूक्रेन में अलग-अलग मोर्चों पर युद्ध जारी है जिसके चलते रूसी सेना के जवान बिखरे हुए हैं। इस स्थिति में अगर उन्हें बखमुत में जल्द से जल्द तैनात नहीं किया गया तो यह शहर रूस के हाथ से निकल सकता है।

पुतिन ने देश को किया संबोधित, दिया कड़ा संदेश
इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। पुतिन ने प्रीगोझिन के सशस्त्र विद्रोह के ऐलान को विश्वासघात और देशद्रोह करार दिया। उन्होंने रूस और उसके लोगों की हर हाल में रक्षा करने का भरोसा दिलाया। पुतिन ने कहा कि रूस अपने भविष्य के लिए सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह विद्रोह हमारे देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है और हम इसके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, 'विद्रोह की साजिश रचने वाले सभी लोगों को कठोर सजा भुगतनी होगी। सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)