होम मिस्र की अल-हकिम मस्जिद जाएंगे PM मोदी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jun 24, 2023 10:13 PM

मिस्र की अल-हकिम मस्जिद जाएंगे PM मोदी

मिस्र की अल-हकिम मस्जिद जाएंगे PM मोदी

मिस्र की अल-हकिम मस्जिद जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को मिस्र पहुंचे हैं। कल यानी रविवार को वह 11वीं सदी की अल-हकीम मस्जिद का दौरा करेंगे। पीएम मोदी यहां करीब आधा घंटा बिताएंगे।

काहिरा स्थित यह एक ऐतिहासिक मस्जिद है जिसका नाम 16वें फातिमिद खलीफा अल-हकीम बी-अम्र अल्लाह (985-1021) के नाम पर रखा गया है। अल-हकीम बी-अम्र अल्लाह की मस्जिद काहिरा में दाऊदी बोहरा समुदाय के लिए अहम सांस्कृतिक स्थल है। साथ ही पीएम मोदी का इस समुदाय के साथ उस वक्त से ही संबंध रहा है, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

दाऊदी बोहरा मुस्लिम समुदाय ने हाल ही में इस मस्जिद का जीर्णोद्धार कराया है। बीते 6 साल से इसे तैयार किया जा रहा था और 4 महीने पहले ही इसे दोबारा खोला गया है। मालूम हो कि बोहरा समुदाय बड़े पैमाने पर भारत में केंद्रित है। ऐसे में सवाल उठता है कि हजारों किलोमीटर दूर मस्जिद के पुनर्निर्माण में दाऊदी बोहरा समुदाय ने इतनी दिलचस्पी क्यों दिखाई? दरअसल, यह समुदाय अपनी विरासत को फातिमिद खलीफा से जोड़ता है जिसका नाम पैगंबर मोहम्मद की बेटी फातिमा के नाम पर रखा गया। मिस्र पर शासन करने वाला एकलौता शिया समूह फातिमिद खलीफा ही था। इसने यहां 9वीं शताब्दी से लेकर 12वीं शताब्दी तक शासन चलाया।

दाऊदी बोहरा समुदाय के बारे में जानें
दाऊदी बोहरा समुदाय के मुखिया को अल-दाई अल-मुतलक के नाम से जाना जाता है, जो पहले यमन और अब बीते 450 सालों से भारत से काम करते हैं। मौजूदा लीडर का नाम सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन है। उन्होंने जनवरी, 2014 में अपने पिता और पूर्ववर्ती सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन के बाद कार्यभार संभाला। दाऊदी बोहरा की पहचान आपसी सद्भाव से चलने वाले समुदाय के तौर पर है। ये लोग इस्लामिक सिद्धांतों का पालन करते हैं और अपने पारंपरिक मूल्यों का सम्मान करते हैं। साथ ही वे अपनी जीवनशैली को लेकर आधुनिक दृष्टिकोण रखते हैं।

PM मोदी की मिस्र की पहली यात्रा
गौरतलब है कि पीएम मोदी अपनी विदेश यात्रा के दूसरे चरण में अमेरिका से शनिवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे, जहां वह राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी से द्विपक्षीय विषयों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री का वाशिंगटन से काहिरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। मोदी की यह मिस्र की पहली यात्रा है और वह 1997 के बाद पश्चिम एशियाई देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। पीएम मोदी राष्ट्रपति अल-सीसी के निमंत्रण पर काहिरा आए हुए हैं। मालूम हो कि राष्ट्रपति अल-सीसी इस साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)