होम योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने जीती जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 23, 2023 08:19 PM

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने जीती जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने जीती जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने जीती जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने अन्तर-विद्यालयी योगा मीट के बालक व बालिका दोनों वर्गों की जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। योगा मीट का आयोजन सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा किया गया, जिसमें लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। योगा मीट की प्रत्येक प्रतिभागी टीम में 5 छात्र सदस्य थे जिन्होंने 6 मिनट की समयावधि में 5 यौगिक आसनों का प्रदर्शन किया। प्रख्यात योग प्रशिक्षकों ने प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका निभाई। योगा मीट में विभिन्न विद्यालयों के छात्र टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. स्टेेशन रोड कैम्पस के छात्रों ने गरुणासना, पार्श्वकोसना, बकासन, पूर्ण सुप्त वज्रासन, एक पाद चक्रासन, योग निद्रासन, मत्यासन एवं पूर्ण धनुराषन आदि क्रियाओं में अपनी महारत सिद्ध कर बालक व बालिका दोनों वर्गों की जूनियर चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है।

            सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सदैव प्रोत्साहित करता है। सी.एम.एस. का मानना है कि योग हमारी महान साँस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है तथापि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए यौगिक क्रियाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)