होम पाँच पी.सी.एस. सी.एम.एस. से चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 23, 2023 08:15 PM

पाँच पी.सी.एस. सी.एम.एस. से चयनित

पाँच पी.सी.एस. सी.एम.एस. से चयनित

पाँच पी.सी.एस. सी.एम.एस. से चयनित

लखनऊ, 23 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के पाँच छात्रों ने पी.सी.एस. में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. से चयनित हुए छात्रों ने युक्तिशा राजपूत, शांभवी त्रिपाठी एवं कौस्तुभ त्रिपाठी (सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस), अंकुर गौतम (सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस) एवं शुभम वर्मा (सी.एम.एस. महानगर कैम्पस) शामिल हैं। इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद एवं विद्यालय से मिले प्रेरणादायी विचारों व विद्यालय के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इन मेधावी छात्रों बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि सी.एम.एस. के ये होनहार छात्र अपने कार्यक्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ ही आदर्श समाज की संरचना में अपना रचनात्मक योगदान देंगे। इन छात्रों की सफलता पर पूरे सी.एम.एस. परिवार को गर्व है।

            सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र अंकुर गौतम ने पी.सी.एस. में अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे सी.एम.एस. जैसे संस्थान में पढ़ाई का अवसर मिला। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी जी के प्रेरणादायी विचारों ने मुझे अपने सपनों का पूरा करने का भरपूर हौसला व प्रेरणा दी। पी.सी.एस. में चयनित सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा शांभवी त्रिपाठी ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक अपनी सम्पूर्ण शिक्षा सी.एम.एस. गोमती नगर से प्राप्त की है। शांभवी का कहना था कि स्कूली शिक्षा के दौरान सी.एम.एस. ने मेरी क्षमताओं के विस्तार व व्यक्तित्व विकास के ढेरों अवसर उपलब्ध कराये। इसी प्रकार, युक्तिशा राजपूत, कौस्तुभ त्रिपाठी व शुभम वर्मा ने भी अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के शिक्षकों व विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)