होम महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराकर मास्टरबेट करता था शख्स, सर्विलांस वीडियो में दिखा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2023 10:35 PM

महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराकर मास्टरबेट करता था शख्स, सर्विलांस वीडियो में दिखा

महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराकर मास्टरबेट करता था शख्स, सर्विलांस वीडियो में दिखा

महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुराकर मास्टरबेट करता था शख्स, सर्विलांस वीडियो में दिखा

बेंगलुरु में एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर चुराते और छत पर मास्टरबेट करते हुए देखा गया है। उस शख्स की सारी हरकतें एक सर्विलांस कैमरे में कैद हो गई थीं, जिसके बाद यह ऐक्शन लिया गया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार किया गया शख्स इलाके में किराये पर कमरा देखने के नाम पर आता था। इसी दौरान वह इस तरह की हरकतें करता था। आरोप यह भी है कि उस शख्स ने कई महिलाओं के उस समय चुपके से वीडियो भी बनाए हैं, जब वे नहा रही थीं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तारी के बाद ऐक्शन लिया जाएगा। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है। राजगोपालनगर पुलिस थाने में केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश की जा रही है। ऐसा ही एक मामला बीते साल मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया था। तब एक शख्स को महिलाओं के इनरवियर्स को चुराने का आरोप में अरेस्ट किया गया था। उसका वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुआ था और वायरल हो गया था। एक शख्स की शिकायत के बाद उसे अरेस्ट किया गया था।

उसने एक महिला के इनरवियर चुरा लिए थे और एक कुर्ते की जेब से 500 रुपये भी निकाले थे। अब लगभग ऐसा ही केस बेंगलुरु में सामने आया है, जब शख्स ने महिलाओं के कपड़े चुराए और फिर मास्टरबेट करने लगा। मध्य प्रदेश वाले मामले में तो पुलिस ने बताया था कि वह ऐसा अकसर करता था। वह किसी भी घर में जाकर ना सिर्फ कैश और कीमती चीजें चुरा लेता था बल्कि महिलाओं के इनरवियर भी उठा ले जाता था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)