होम कर्नाटक की किताबों में अंबेडकर, नेहरू की वापसी; कांग्रेस सरकार ने हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्याय हटाए

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 15, 2023 10:13 PM

कर्नाटक की किताबों में अंबेडकर, नेहरू की वापसी; कांग्रेस सरकार ने हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्याय हटाए

कर्नाटक की किताबों में अंबेडकर, नेहरू की वापसी; कांग्रेस सरकार ने हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्याय हटाए

कर्नाटक की किताबों में अंबेडकर, नेहरू की वापसी; कांग्रेस सरकार ने हेडगेवार और सावरकर से जुड़े अध्याय हटाए

कर्नाटक मंत्रिमंडल ने गुरुवार को राज्य के स्कूलों में कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों में संशोधन को मंजूरी दे दी। संशोधन के मुताबिक, किताबों से आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार पर अध्याय हटा दिया जाएगा।

वहीं सावित्रीबाई फुले, चक्रवर्ती सुलिबेले, इंदिरा गांधी को जवाहरलाल नेहरू के पत्र और बीआर अंबेडकर पर लिखी कविता को जोड़ा जाएगा। सीधे शब्दों में कहें, तो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार पिछली भाजपा सरकार द्वारा लाए गए सभी परिवर्तनों को वापस कर रही है।

कैबिनेट ने वर्तमान शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से दस तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के पाठ्यक्रम में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने सभी विद्यालयों और कॉलेजों में प्रतिदिन संविधान की प्रस्तावना के पाठ को अनिवार्य बनाने का फैसला किया। कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को लिखे गए नेहरू के पत्रों और डॉ़ बी आर आंबेडकर पर कविता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनों को हटाया जाएगा।

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि वह स्कूली पाठ्यपुस्तकों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए बदलावों को हटा देगी। कांग्रेस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को भी खत्म करने का वादा किया था। कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री एच के पाटिल ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा, "पाठ्यपुस्तकों में संशोधन के संबंध में कैबिनेट ने विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की और अपनी मंजूरी दे दी...।''

प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने पाठ्य पुस्तकों में संशोधन करने का वादा किया था और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस संबंध में लगातार मार्गदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि नयी सरकार के गठन होने तक पाठ्यपुस्तकें छात्रों तक पहुंच चुकी थीं, इसलिए ''हम इसे रोक नहीं सकते हैं, नयी पाठ्यपुस्तकों को वापस लेने और पुनर्मुद्रित करने से करोड़ रुपये का नुकसान होगा। पूरक पुस्तकों का प्रावधान है और विगत में भी ऐसा किया गया था, इसलिए हम पूरक पुस्तक लाएंगे... जिसकी जरूरत नहीं थी, उसे हमने हटा दिया था।''

शिक्षा मंत्री ने कहा कि रजप्पा दलवाई, रवीश कुमार, प्रोफेसर टी आर चंद्रशेखर, डॉ. अश्वथ नारायण और राजेश की पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने इस वर्ष के लिए पाठ्यपुस्तक में संशोधन के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ''हालांकि, बड़े पैमाने पर बदलाव के सुझाव थे, लेकिन तकनीकी और छपाई की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए और यह देखते हुए कि शैक्षणिक वर्ष शुरू हो गया है, इस बार कक्षा 6 से 10वीं तक की कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान पाठ्यपुस्तकों में कुछ ही बदलाव किए गए हैं। इस पर करीब 10-12 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। राज्य में 75,000 स्कूल हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि यह उन तक पहुंच जाए।"

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद लेखकों, विचारकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की थी और पाठ्यपुस्तकों के संशोधन के संबंध में याचिका दायर की। मंत्रिमंडल ने राज्य में सभी स्कूलों और कॉलेजों के लिए प्रतिदिन संविधान की प्रस्तावना का पाठ अनिवार्य करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही राज्य के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में संविधान की प्रस्तावना का चित्र लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

समाज कल्याण मंत्री एच सी महादेवप्पा ने कहा, ''स्वतंत्रता संग्राम को ध्यान में रखते हुए, संविधान तैयार करने के पीछे के विचार को लोगों खासकर युवाओं को संविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए...।" उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान करने और सभी समुदायों के बीच भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, "हमारे युवाओं को हर दिन अपने महान संविधान की प्रस्तावना को अनिवार्य रूप से पढ़ना चाहिए।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)