होम महिला आरक्षण पर बड़ा दांव! इस राज्य में 33% सीटें महिलाओं के नाम, चुनाव से पहले TDP का मास्टरस्ट्रोक

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team May 27, 2026 02:06 PM

महिला आरक्षण पर बड़ा दांव! इस राज्य में 33% सीटें महिलाओं के नाम, चुनाव से पहले TDP का मास्टरस्ट्रोक

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी ने राज्य में होने वाले आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर मौका देने का संकल्प लिया है। इस फैसले को TDP ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

महिला आरक्षण पर बड़ा दांव! इस राज्य में 33% सीटें महिलाओं के नाम, चुनाव से पहले TDP का मास्टरस्ट्रोक

आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। पार्टी ने राज्य में होने वाले आगामी चुनावों में महिलाओं को 33 फीसदी सीटों पर मौका देने का संकल्प लिया है। इस फैसले को TDP ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।

टीडीपी के कार्यकारी अध्यक्ष नारा लोकेश ने पार्टी के महानाडु कॉन्क्लेव में यह प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा कि 2029 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पार्टी 33 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को टिकट देगी, चाहे देश में महिला आरक्षण बिल लागू हो या नहीं।

महानाडु में नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

महानाडु कार्यक्रम में बोलते हुए नारा लोकेश ने कहा कि कई राजनीतिक दल महिला सशक्तिकरण की बातें तो करते हैं, लेकिन उसे जमीन पर लागू नहीं करते। उन्होंने विपक्षी दलों पर संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध करने का आरोप भी लगाया।

लोकेश ने कहा, "यह वादा सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि भारत के भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी और वादा है."

उन्होंने आगे कहा, "हमें और ज्यादा महिला विधायक-सांसद, ज्यादा महिला लीडर और ज्यादा महिला पॉलिसी मेकर्स की जरूरत है. महिलाएं TDP के भविष्य को लीड करने में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी. यह हमारा संकल्प, हमारी ज़िम्मेदारी और हमारा कमिटमेंट है."

महिला नेतृत्व को राजनीति का भविष्य बता रही TDP

टीडीपी नेता ने कहा कि भारतीय राजनीति का अगला दौर महिला नेतृत्व का होना चाहिए। उनके मुताबिक महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें नीति निर्माण और प्रशासनिक फैसलों में भी बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने NDA सरकार द्वारा लाए गए महिला आरक्षण बिल को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि TDP लंबे समय से महिला भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में काम करती रही है।

NTR और चंद्रबाबू नायडू के फैसलों का भी किया जिक्र

नारा लोकेश ने पार्टी संस्थापक एनटी रामा राव और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के पुराने फैसलों को याद करते हुए कहा कि TDP ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने बताया कि एनटी रामा राव ने महिलाओं को संपत्ति में बराबरी का अधिकार देने, स्थानीय निकायों में आरक्षण लागू करने और महिलाओं के लिए पद्मावती यूनिवर्सिटी स्थापित करने जैसे फैसले किए थे।

वहीं चंद्रबाबू नायडू ने शिक्षा और रोजगार में 33 फीसदी आरक्षण, DWCRA समूहों और दीपम जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया।

2024 चुनाव जीत का भी किया जिक्र

नारा लोकेश ने 2024 के आंध्र प्रदेश चुनावों में NDA गठबंधन की जीत का भी उल्लेख किया। उन्होंने दावा किया कि TDP नेतृत्व वाले गठबंधन ने 164 सीटें जीतकर 94 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल किया।

उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार पेंशन, मुफ्त गैस सिलेंडर, शिक्षक भर्ती, जॉब कैलेंडर और किसानों, मछुआरों व बुनकरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)