होम पीएम मोदी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का वार, 12 साल में सिर्फ माहौल बना, ठोस कदम नहीं उठाए

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Sep 24, 2025 08:10 PM

पीएम मोदी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का वार, 12 साल में सिर्फ माहौल बना, ठोस कदम नहीं उठाए

गौ माता संकल्प यात्रा के तहत बुधवार (24 सितंबर, 2025) को गयाजी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला।

पीएम मोदी पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का वार, 12 साल में सिर्फ माहौल बना, ठोस कदम नहीं उठाए

Swami Avimukteshwarananda on PM Modi: 'गौ माता संकल्प यात्रा' के तहत बुधवार (24 सितंबर, 2025) को गयाजी पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते 12 सालों में गाय की रक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा,
"बीजेपी सरकार ने बहुत आक्रामक शैली में वचन दिया था। ऐसा लगा था कि ये हिंदुओं के लिए ही खड़े हो रहे हैं। हमारे जैसे हिंदुओं ने भी उन पर भरोसा किया। एक टर्म, दो टर्म और अब तीसरा टर्म… इतने दिनों में साफ हो गया कि पीएम मोदी की बातें सिर्फ हवा-हवाई थीं।"

"गौ के लिए ठोस कदम नहीं, सिर्फ माहौल"

उन्होंने आगे कहा,
"गौ के लिए 12 सालों में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बस माहौल बनाया गया है। उनकी एक उपलब्धि यही है कि देश में हिंदू माहौल डलवा दिया, लेकिन हिंदुओं के लिए वास्तव में क्या किया, ये आज तक पता नहीं।"

"कांग्रेस से मिले होने का आरोप लगा दो…"

मीडिया से बातचीत में उन्होंने तंज कसते हुए कहा,
"आप भी आरोप लगा दो कि हम कांग्रेस से मिले हुए हैं। लेकिन बताइए, जिस तरह हम गाय के लिए लड़े हैं, क्या कांग्रेस खड़ी रही है?"

"भारत में गौ माता, पशु नहीं"

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि वे बिहार के हर जिला मुख्यालय का दौरा कर रहे हैं ताकि गौ रक्षा का संदेश दे सकें। उन्होंने कहा,
"भारत गाय को पशु नहीं मानता। धार्मिक शास्त्रों में भी गौ को कभी पशु नहीं माना गया, हमेशा माता का दर्जा दिया गया है। अंग्रेजों के समय से गाय को काटने और खाने की परंपरा शुरू हुई।"

बिहार चुनाव में सियासी शंखनाद

गौ माता संकल्प यात्रा के जरिए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ऐलान किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर गौभक्त प्रत्याशी उतारेंगे। इस ऐलान से बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)