होम कश्मीरी हिंदुओं की आयु सीमा में छूट की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का रुख, कहा- यह नीतिगत विषय
1990 में हिंसा के बाद विस्थापित हुए कश्मीरी हिंदुओं की सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में रियायत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी। अदालत ने साफ कहा कि यह नीतिगत विषय है और इसमें न्यायपालिका हस्तक्षेप नहीं करेगी।
Supreme Court News: 1990 में हिंसा के बाद विस्थापित हुए कश्मीरी हिंदुओं की सरकारी नौकरियों में आयु सीमा में रियायत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी। अदालत ने साफ कहा कि यह नीतिगत विषय है और इसमें न्यायपालिका हस्तक्षेप नहीं करेगी।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि यह सरकार का विषय है, अदालत इसमें दखल नहीं देगी। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को सुझाव दिया कि वे इस मांग को सरकार और प्रशासन के समक्ष रखें।
पनुन कश्मीर ट्रस्ट ने अनुच्छेद 32 के तहत जनहित याचिका दायर कर कहा था कि:
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं को छूट न देना ‘द्वेषपूर्ण भेदभाव’ है और यह संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और गरिमा के अधिकार का उल्लंघन करता है।
याचिका में केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को प्रतिवादी बनाया गया था।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।