होम अश्लील मैसेज, जबरन छूने की कोशिश, छात्राओं संग यौन शोषण के आरोप में फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती

समाचारदेशअपराध Alert Star Digital Team Sep 24, 2025 06:54 PM

अश्लील मैसेज, जबरन छूने की कोशिश, छात्राओं संग यौन शोषण के आरोप में फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती

दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज कर दी है।

अश्लील मैसेज, जबरन छूने की कोशिश, छात्राओं संग यौन शोषण के आरोप में फरार स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती

Swami Chaitanyananda Saraswati News: दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं से यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज कर दी है। आरोप है कि वह छात्राओं को परेशान करने के लिए अश्लील मैसेज भेजता था, जबरन छूने की कोशिश करता था और मानसिक दबाव बनाता था।

मामला कैसे सामने आया?

इस साल 4 अगस्त को श्री श्रृंगेरी मठ के प्रशासक पी.ए. मुरली ने वसंतकुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में छात्राओं पर दबाव बनाने के लिए कुछ फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की बात भी कही गई। एफआईआर के बाद चैतन्यानंद को उसके पद से हटा दिया गया।

कौन है चैतन्यानंद?

  • असली नाम पार्थ सारथी, श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट का प्रबंधक।
  • यह संस्थान श्रृंगेरी पीठ के अधीन चलता है और प्रबंधन की जिम्मेदारी उसे दी गई थी।
  • यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद वह फरार चल रहा है।

छात्राओं ने लगाए ये आरोप

  • अश्लील मैसेज: छात्राओं का कहना है कि आरोपी व्हाट्सऐप पर गंदी भाषा और अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था।
  • जबरन छूने की कोशिश: कई छात्राओं ने आरोप लगाया कि उसने शारीरिक संपर्क की कोशिश की और विरोध करने पर भी बाज नहीं आया।
  • मानसिक दबाव और धमकी: पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें डराया-धमकाया गया और चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया।
  • ताकत का दुरुपयोग: अपनी प्रतिष्ठा और ताकत का इस्तेमाल कर छात्राओं की आवाज दबाने की कोशिश की गई।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं केस

  • 2009: दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी थाने में धोखाधड़ी और यौन शोषण का मामला।
  • 2016: एक और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज हुई थी।
Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)