होम बिहार चुनाव में महागठबंधन का बड़ा दांव, ठेकों में 50% और निकायों में 30% आरक्षण, अति पिछड़ा वर्ग पर फोकस
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को साधने के लिए खास संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें आरक्षण और जातीय जनगणना पर बड़ा ऐलान किया गया है।
Rahul Gandhi on Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने अति पिछड़ा वर्ग (EBC) को साधने के लिए खास संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें आरक्षण और जातीय जनगणना पर बड़ा ऐलान किया गया है। पटना में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन सत्ता में आया तो आरक्षण की 50% सीमा को तोड़ देगा।
राहुल गांधी ने कहा,
“वोटर अधिकार यात्रा बहुत सफल रही। हमने जनता को बताया कि संविधान खतरे में है और अधिकार छीने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन 50% आरक्षण की दीवार तोड़ेगा। सरकारी ठेकों में 50% और निजी संस्थानों में भी अति पिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि 25 करोड़ रुपये से ज्यादा के सरकारी ठेकों में भी आरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।