होम TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर कथित हमला! Kolkata Airport पर BJP कार्यकर्ताओं ने घेरा, लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को मंगलवार, 18 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर एयरपोर्ट परिसर में उनकी कार को घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय को मंगलवार, 18 अगस्त को कोलकाता एयरपोर्ट परिसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर एयरपोर्ट परिसर में उनकी कार को घेर लिया और काले झंडे दिखाते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए। इस दौरान उनकी कार पर हमला किए जाने और ड्राइवर के साथ मारपीट के भी आरोप लगाए गए हैं।
सौगत रॉय कोलकाता एयरपोर्ट की एक समिति के अध्यक्ष हैं। बताया जा रहा है कि 18 अगस्त को एयरपोर्ट परिसर में समिति की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह पहुंचे थे। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेर लिया। उनके सुरक्षा गार्ड किसी तरह उन्हें प्रदर्शनकारियों के बीच से निकालकर बैठक स्थल तक ले जाने में सफल रहे।
सौगत रॉय जब एयरपोर्ट परिसर में बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे, तभी वहां मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को चारों तरफ से घेर लिया और काले झंडे लहराते हुए ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए।
टीएमसी सांसद की कार पर कथित हमले के साथ उनके ड्राइवर पर भी हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, घटना को लेकर बीजेपी की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आई है, यह स्पष्ट नहीं है। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह सौगत रॉय को प्रदर्शनकारियों से बचाकर बैठक में पहुंचाया।
सौगत रॉय की कार पर हुए कथित हमले की टीएमसी ने निंदा की है। टीएमसी के जांगीपुर जिला संगठन की आईटी विंग के अकबर शेख ने कहा, "हमारे सांसद की कार पर कायरतापूर्ण हमला किया गया, जो बेहद ही शर्मनाक है. यह हमारे लोकतांत्रित मूल्यों के लिए खतरा है."
उन्होंने आगे कहा कि यह घटना विरोधियों की अराजकतावादी मानसिकता और राजनीतिक कुंठा को दर्शाती है। अकबर शेख ने कहा, "हमारे समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है और हम दोषियों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं. हम जनता की आवाज की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे."
टीएमसी ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है और इसे राजनीतिक विरोध के नाम पर हिंसा का मामला बताया है।
यह पहली बार नहीं है जब सौगत रॉय को सार्वजनिक तौर पर विरोध का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले 28 मई को भी उत्तर 24 परगना जिले की दमदम लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके रॉय का अपने संसदीय क्षेत्र में विरोध किया गया था।
उस समय वह एक पुलिस थाने से ज्ञापन सौंपकर बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान उनके वाहन पर अंडा भी फेंका गया था।
सौगत रॉय ने उस समय क्षेत्र में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट की घटना को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा था और मामले में कार्रवाई की मांग की थी। अब कोलकाता एयरपोर्ट पर हुए ताजा विरोध के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी टकराव तेज होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।