होम UP BJP में बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी, CM योगी ने दी खास अंदाज में बधाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 18, 2026 01:28 PM

UP BJP में बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी, CM योगी ने दी खास अंदाज में बधाई

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार, 18 अगस्त को राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त..

UP BJP में बड़ा फेरबदल! विनोद तावड़े बने प्रदेश प्रभारी, CM योगी ने दी खास अंदाज में बधाई

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार, 18 अगस्त को राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी मामलों का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय सचिव जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह-प्रभारी बनाया गया है। चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को पार्टी की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

विनोद तावड़े के पास अब उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। बीजेपी के ‘मिशन-27’ को देखते हुए माना जा रहा है कि वह जल्द ही प्रदेश में सक्रिय होकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगे।

CM योगी ने विनोद तावड़े और जगदीश पटेल को दी बधाई

विनोद तावड़े और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों को बधाई दी। सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा-" बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई. पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को आप दोनों के अनुभवी मार्गदर्शन से नई दिशा एवं नई गति मिलेगी."

मुख्यमंत्री योगी के इस संदेश में उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन, कार्यकर्ताओं और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर नई नियुक्तियों से उम्मीदों का संकेत भी दिखाई दिया।

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विनोद तावड़े को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा- "राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े आपको यूपी बीजेपी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं! मुझे पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश में आपके विस्तृत अनुभव से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा 2027 में प्रचंड बहुमत की तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी."

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में तावड़े के अनुभव को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए 2027 में बीजेपी की लगातार तीसरी सरकार बनने का भरोसा जताया।

ब्रजेश पाठक ने भी नए पदाधिकारियों को दी बधाई

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी एक्स पर पोस्ट कर विनोद तावड़े और जगदीश पटेल समेत बीजेपी के अन्य नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा-"विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन द्वारा राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश, बीजेपी का प्रदेश प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री जगदीश पटेल को बीजेपी, उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी, राष्ट्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ० सतीश पूनिया को बीजेपी पंजाब और राज्यसभा सांसद तरुण चुग को बीजेपी गुजरात का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं. आप सभी का व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण निश्चित रूप से संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा."

बीजेपी के इन संगठनात्मक बदलावों को 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में प्रभारी और सह-प्रभारी की नई जिम्मेदारियों के साथ पार्टी अब संगठन को चुनावी मोड में और तेजी से सक्रिय करने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)